फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Bulldozers run on illegal encroachments, houses and tin sheds demolished

Gorakhpur News: अवैध कब्जे पर चला बुलडोजर, ढहाए गए मकान-टीनशेड

Fri, 10 Oct 2025 02:16 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Oct 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Bulldozers run on illegal encroachments, houses and tin sheds demolished
पिपराइच के गुलरिहा टोला पतरका में नगर निगम,राजस्व टीम और पुलिस के मौजूदगी में चला  बुलडोजर।
पिपराइच थाना क्षेत्र में गुलरिहा टोला पतरका में सरकारी जमीन से हटाया गया कब्जा
विज्ञापन

खाली कराई जमीन पर नगर निगम करेगा कल्याण मंडपम का निर्माण
गुलरिहा (गोरखपुर)। नगर निगम ने बृहस्पतिवार को पिपराइच थाना क्षेत्र के गुलरिहा टोला पतरका में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे को हटवा दिया। नगर निगम की टीम ने पुलिस और पीएसी की मौजूदगी में बुलडोजर चलवाकर मकान, टिनशेड और पेड़-पौधों को गिराकर जमीन खाली कराई। पुलिस ने इस मामले में पूर्व में छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था। अब नगर निगम खाली कराई गई इस जमीन पर कल्याण मंडपम का निर्माण करेगा।
जानकारी के अनुसार, गुलरिहा टोला पतरका स्थित आराजी नंबर 294, रकबा 75 डिसमिल भूमि नगर निगम की संपत्ति है। आरोप है कि इस जमीन पर गांव के ही लालमन, उसके बेटे मानिक व बाबूराम और पोते राजेश, अनुराग व मुकुल ने कब्जा कर लिया था। कब्जाधारियों ने जमीन पर मकान और टिनशेड बनाकर पेड़-पौधे लगा लिए थे। नगर निगम की टीम ने कुछ महीने पहले जमीन का सर्वे कर उसे बंजर भूमि (सरकारी संपत्ति) घोषित किया था।
विज्ञापन

इसके बाद निगम ने चारों ओर पिलर लगाकर कंटीले तार से घेराबंदी भी कर दी थी। हालांकि, आरोपियों ने दो बार नोटिस मिलने के बावजूद जमीन खाली नहीं की और मई 2025 में पिलर व तार उखाड़कर फेंक दिए। इस पर नगर निगम की ओर से राजस्व निरीक्षक अनिल सिंह की तहरीर पर पिपराइच थाने में लालमन और उसके परिवार के छह सदस्यों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बृस्पतिवार की दोपहर नगर निगम के तहसीलदार बीएन उपाध्याय, नायब तहसीलदार सतीशचंद श्रीवास्तव, निरीक्षक सुनील सिंह, राजस्व निरीक्षक राहुल यादव, एसपी नॉर्थ जीतेंद्र कुमार श्रीवास्तव, प्रभारी निरीक्षक अतुल कुमार श्रीवास्तव और प्रवर्तन दल समेत एक कंपनी पीएसी की मौजूदगी में बुलडोजर चलाकर अवैध निर्माण ध्वस्त कर दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि नगर निगम ने इस जमीन को कल्याण मंडपम (सामुदायिक भवन) निर्माण के लिए चिह्नित किया है। कब्जा हटाए जाने के बाद अब निर्माण कार्य शुरू करने की तैयारी की जा रही है।

नगर निगम के तहसीलदार बीएन उपाध्याय ने कहा कि सरकारी जमीन पर किसी भी तरह का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नोटिस के बावजूद कब्जा नहीं हटाने वालों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed