{"_id":"679e8981e9cfa8fb04049ac1","slug":"gorakhpur-news-bulldozer-runs-on-encroachment-from-tipi-nagar-to-munshi-premchand-park-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-827349-2025-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: टीपीनगर से मुंशी प्रेमचंद पार्क तक अतिक्रमण पर चला बुलडोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: टीपीनगर से मुंशी प्रेमचंद पार्क तक अतिक्रमण पर चला बुलडोजर
विज्ञापन
अतिक्रमण करने वाले लोगों से वसूला 9200 रुपये जुर्माना
गोरखपुर। नगर निगम प्रवर्तन दल और ट्रैफिक पुलिस ने शनिवार को ट्रांसपोर्टनगर पुलिस चौकी से लेकर मुंशी प्रेमचंद पार्क तक सड़क के दोनों तरफ अतिक्रमण हटाया। सड़क पर कब्जा कर बनाई अस्थायी दुकानों को बुलडोजर से तोड़ा। तीन ठेले, 10 पुराने टायर जब्त कर अतिक्रमण करने वालों से 9200 रुपये जुर्माना भी वसूला गया।
शुक्रवार को ही नगर निगम के प्रवर्तन दल ने एनाउंसमेंट कर कार्रवाई के लिए आगाह किया था। अपर नगर आयुक्त निरंकार सिंह और एसपी ट्रैफिक संजय कुमार की अगुवाई में चले अभियान में सड़क पर पुराने का टायर का कारोबार करने वालों के खिलाफ कार्रवाई हुई। तकरीबन दो घंटे चले अभियान में सड़क के दोनों किनारे से पैड़लेगंज पुलिस चौकी तक अतिक्रमण हटाए गए। अतिक्रमणकारियों को चेताया गया कि दोबारा कब्जा करने पर सामान जब्त करने के साथ जुर्माना भी वसूल किया जाएगा।