फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: BSP delegation reached Khirkita on the instructions of Mayawati

Gorakhpur News: मायावती के निर्देश पर खिरकिटा पहुंचा बसपा का प्रतिनिधि मंडल

Mon, 10 Mar 2025 01:19 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 10 Mar 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: BSP delegation reached Khirkita on the instructions of Mayawati
पीड़ित परिवार को दिया मायावती का संदेश कहा बसपा उनके साथ
विज्ञापन

गोरखपुर। शनिवार को गोला थाना क्षेत्र के खिरकिटा दुबे गांव में हुई एक दलित युवक की हत्या को लेकर बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश है। रविवार को जिला अध्यक्ष ऋषि कपूर अपने समर्थकों के साथ पोस्टमार्टम हाउस से डेड बाडी के साथ मृतक के गांव पहुंचे। वहां पर पहले से भारी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद थे। जिलाध्यक्ष ने परिजनों से कहा कि इस हत्या को बहन जी ने गंभीरता से लिया है। दोषी बख्शे नहीं जाएंगे।
जिला अध्यक्ष ऋषि कपूर पोस्टमार्टम हाउस से मृतक के गांव फिर वहां से गोला घाट तक अपने काफिले के साथ रहे। बसपा के शीर्ष नेतृत्व को अवगत कराते हुए प्रशासन पर जमकर बरसे। एसएसपी/ डीएम से वार्ता कर थानाध्यक्ष के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करने, दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार कर सख्त से सख्त सजा देने की मांग की। जिलाध्यक्ष ने पीड़ित परिवार को सुरक्षा, सरकारी नौकरी, आर्थिक सहयोग, असलहा लाइसेंस, पक्का मकान समेत प्रमुख मांगे रखी। कहा की अगर समय से प्रशासन अपना कार्य नहीं करता है तो बसपा चुप बैठने वाली नहीं है।
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल में कमलेश प्रसाद, रामनयन आजाद, राधेश्याम भारती, जिला उपाध्यक्ष भवनाथ राय, पार्टी के विधानसभा अध्यक्षों में रामु प्रसाद, डॉ राजेंद्र प्रसाद एवं अनिल प्रताप बौद्ध,योगेंद्र बौद्ध, हरिलाल फौजी, चंद्रपाल सिंह, दिलीप कुमार, मनोज कुमार सहित दर्जनों कार्यकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed