{"_id":"689cf4060a4e459ea3009b9f","slug":"gorakhpur-news-bring-your-vehicle-then-you-will-get-the-transformer-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-1036905-2025-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: अपना वाहन लेकर आओ, तब मिलेगा ट्रांसफार्मर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: अपना वाहन लेकर आओ, तब मिलेगा ट्रांसफार्मर
विज्ञापन
बिजली कर्मचारी की ग्रामीणों से बातचीत का ऑडियो वायरल
उनवल उपकेंद्र क्षेत्र के सरवती गांव का मामला
गोरखपुर। उनवल उपकेंद्र क्षेत्र के सरवती गांव में छह दिन पहले ट्रांसफार्मर जल गया। ग्रामीणों ने बिजली विभाग से ट्रांसफार्मर लगाने की गुहार लगाई तो उन्हें अपना वाहन लेकर आने के लिए कहा गया। इसका ऑडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ऑडियो वायरल होने के बाद सवाल उठे तो एक घंटे बाद ही उस गांव में ट्रांसफार्मर लग गया।
बताया जा रहा है कि 25 केवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर खराब होने के बाद से ही अधिकारियों से इसकी शिकायत कर रहे थे लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ। ग्रामीणों ने फोन पर लाइनमैन से बात की तो उसने बताया कि उपकेंद्र पर ट्रांसफार्मर उपलब्ध है। गाड़ी की व्यवस्था करके ले आओ और ट्रांसफार्मर ले जाओ। इसके बाद ग्रामीणों ने बातचीत की ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल करना शुरू कर दिया।
ग्रामीणों ने बुधवार को पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड वाराणसी के प्रबंध निदेशक शंभू कुमार और मुख्य अभियंता आशुतोष श्रीवास्तव से भी शिकायत की है। मुख्य अभियंता ने जैसे इस मामले में जवाब मांगा, एक घंटे में ट्रांसफार्मर स्थापित करा दिया गया। वायरल ऑडियो दो मिनट छह सेकंड की है।