{"_id":"684737006ebbc62f1a08487f","slug":"gorakhpur-news-brd-health-services-halted-due-to-short-circuit-patients-troubled-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-965733-2025-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीआरडी : शाॅर्ट सर्किट से ठप हुई स्वास्थ्य सेवाएं, मरीज परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीआरडी : शाॅर्ट सर्किट से ठप हुई स्वास्थ्य सेवाएं, मरीज परेशान
Tue, 10 Jun 2025 01:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Tue, 10 Jun 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
इमरजेंसी के स्विच बोर्ड में शॉट सर्किट होने से हुई समस्या, एक घंटे बाद बहाल हुई सप्लाई
गोरखपुर। बीआरडी मेडिकल कॉलेज में सोमवार को ट्रामा सेंटर के स्विच बोर्ड में शाॅर्ट सर्किट से करीब एक घंटे बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। इससे पेमेंट काउंटर के साथ इमरजेंसी में भर्ती की प्रक्रिया ठप पड़ गई। मरीज को लेकर अस्पताल पहुंचे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। करीब एक घंटे बाद आपूर्ति बहाल होने पर मरीज के परिजनों ने राहत की सांस ली।
मिली जानकारी के अनुसार, बीआरडी मेडिकल कॉलेज में सोमवार को ट्रामा सेंटर के स्विच बोर्ड में तेज आवाज हुई। इससे वहां की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। बिजली नहीं होने से यूजर चार्जेज काउंटर, इमरजेंसी भर्ती और इमरजेंसी पर्ची काउंटर पर होने वाले काम ठप पड़ गए। इससे स्वास्थ्य सेवाएं एक घंटे के लिए ठप हो गईं। इस दौरान मरीजों का ना ही पर्चा बन पाया और ना ही जांच के लिए यूजर चार्ज का भुगतान ही हो पाया। मामले की सूचना पर पहुंचे बिजलीकर्मियों ने फॉल्ट तलाशना शुरू किया। पता चला कि ज्यादा हीट होने से स्विच बोर्ड में लगे तार में शॉर्ट सर्किट हो गया है, जिससे आपूर्ति बाधित हो गई। आनन-फानन में बोर्ड की मरम्मत की गई। करीब एक घंटे बाद बिजली की आपूर्ति फिर से शुरू की जा सकी।
प्राचार्य डाॅ. रामकुमार जायसवाल ने बताया कि शाॅर्ट सर्किट के कारण थोड़ी दिक्कत आ गई थी, जिसे समय पर ठीक करा लिया गया। संवाद