फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Bottled water will not be used in the Municipal Corporation, preparations for ban

Gorakhpur News: नगर निगम में बोतलबंद पानी नहीं होगा इस्तेमाल, प्रतिबंध की तैयारी

Mon, 19 May 2025 12:21 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 19 May 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Bottled water will not be used in the Municipal Corporation, preparations for ban
स्वच्छ भारत मिशन और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में पहल
विज्ञापन

गोरखपुर। नगर निगम बोतलबंद पानी के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने की तैयारी कर रहा है। इसके तहत निगम परिसर, निगम सदन की बैठकों और कार्यक्रमों में अब दोबारा उपयोग होने वाली बोतलों में ही पानी का इस्तेमाल किया जाएगा।
सिंगल यूज प्लास्टिक पर केंद्र सरकार पहले ही प्रतिबंध लगा चुकी है। इसके बावजूद बोतलबंद पानी सहित कई अन्य प्लास्टिक उत्पादों का खुलेआम उपयोग आज भी देखा जा रहा है। स्वयं नगर निगम अपने कार्यालय में नियमित रूप से 200 एमएल से एक लीटर की प्लास्टिक बोतलों में बंद पेयजल का इस्तेमाल करता है।
विज्ञापन

नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने कहा कि नगर निगम परिसर में सिंगल यूज प्लास्टिक की बोतलों में बंद पानी का इस्तेमाल प्रतिबंधित होगा। दोबारा उपयोग में लाई जाने वाली शीशे की बोतलों में पानी उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए विभिन्न ब्रांड की दोबारा उपयोग में लाई जाने वाली बोतलों के कोटेशन मंगाए जा रहे हैं। जल्द ही इनकी खरीद होगी। इससे न केवल आर्थिक मद में बचत होगी बल्कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में अनुकरणीय पहल होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed