फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Body of eighth grade student found in river after three days

Gorakhpur News: तीन दिन बाद नदी से मिला आठवीं के छात्र का शव

Mon, 22 Sep 2025 01:47 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 Sep 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Body of eighth grade student found in river after three days
झंगहा में छात्र के घर जुटी भीड़।  
झंगहा थाना क्षेत्र का रहने वाला था छात्र, बड़हलगंज इलाके में मिला शव
विज्ञापन

सरदारनगर। झंगहा थाना क्षेत्र के नौवाबारी पलिपा स्थित निजी स्कूल में पढ़ने वाले लापता 12 वर्षीय छात्र शुभम यादव का शव तीन दिन बाद बरामद हुआ। बड़हलगंज थाना क्षेत्र के डेरवा गांव के पास नदी में शव रविवार सुबह बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
शुभम यादव, ग्राम राघोपट्टी पड़री टोला फैलहा निवासी राकेश यादव का इकलौता पुत्र कक्षा आठ का छात्र था। बृहस्पतिवार (18 सितंबर) को वह स्कूल गया था लेकिन अचानक बैग क्लास रूम में छोड़कर साइकिल से निकल गया। देर शाम उसकी साइकिल और स्कूल का परिचय पत्र गोर्रा नदी के इटौवा पुल पर मिला। इसके बाद पुलिस ने एसडीआरएफ की मदद से लगातार दो दिन गोर्रा नदी में तलाशी अभियान चलाया लेकिन सफलता नहीं मिली। शनिवार रात लगभग आठ बजे डेरवा गांव के पास एक महिला ने नदी में शव देखने की सूचना दी। इसकी जानकारी शुभम के चाचा राजेश यादव तक पहुंची। देर रात झंगहा पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे लेकिन अंधेरा और तेज बहाव के कारण शव को बाहर नहीं निकाला जा सका। रविवार सुबह स्थानीय नाविकों और परिजनों की मदद से शव निकाला गया, जिसकी पहचान शुभम के रूप में हुई।
विज्ञापन



इकलौता था शुभम
शुभम अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। पिता खेती का काम करते हैं जबकि चाचा राजेश यादव आरपीएफ में हैं। परिजनों का कहना है कि शुभम पढ़ाई में होनहार था और घटना वाले दिन घर से खुशी-खुशी स्कूल गया था। वह बैग छोड़कर अचानक क्यों निकला और कैसे नदी तक पहुंचा, यह अब भी रहस्य बना हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। शुभम की मौत से परिजनों सहित पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। सीओ चौरीचौरा अनुराग सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed