फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Boat capsized in drain, three women safe, one missing

Gorakhpur News: नाले में नाव पलटी, तीन महिलाएं सुरक्षित, एक लापता

Mon, 14 Oct 2024 05:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Mon, 14 Oct 2024 05:45 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Boat capsized in drain, three women safe, one missing
कैंपियरगंज। क्षेत्र के गेरूंई पोहनाला में शनिवार को नाव पलटने से सनगद की चार महिलाएं डूब गईं। आनन-फानन में तीन बाहर निकल गईं। 17 वर्षीय सरिता डूब गई जिसका काफी खोजबीन के बाद भी पता नहीं चला। रविवार को भी उसकी तलाश जारी रही।
विज्ञापन

कैंपियरगंज थाना क्षेत्र के सनगद गांव की सावित्री (50), इंद्रावती (55), नीतू (20) व सरिता (17) चारा लेने जाने के लिए नाव से गेरूंई पोहनाला पार कर रही थीं। नाला के बीच में नाव पलट कर डूब गई। चारों महिलाएं डूबने लगीं। किसी तरह सावित्री, इंद्रावती और नीतू बाहर निकल गईं। जब कि सरिता पानी में डूब गई और रविवार तक उसका पता नहीं चला। घटना से सरिता के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। गांव के लोगों ने भी उसकी तलाश की लेकिन अब तक निराशा ही हाथ लगी। पुलिस व एसडीआरएफ टीम खोजबीन कर रही है।
विज्ञापन



--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed