फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Blood test report will be available in BRD Medical College in three hours.

Gorakhpur News: बीआरडी मेडिकल कॉलेज में तीन घंटे में मिलेगी खून की जांच रिपोर्ट

Sat, 28 Dec 2024 12:48 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2024 12:48 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Blood test report will be available in BRD Medical College in three hours.
गोरखपुर। बीआरडी मेडिकल कॉलेज में इलाज कराने आने वालों को अब खून की जांच रिपोर्ट के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। कॉलेज प्रशासन ने तीन घंटे के भीतर जांच रिपोर्ट उपलब्ध कराने के लिए तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए काउंटर बढ़ाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के नेहरू अस्पताल में हर दिन करीब साढ़े तीन हजार मरीज आते हैं। इनमें से एक हजार से अधिक मरीजों को ब्लड टेस्ट कराना होता है। इसके लिए इमरजेंसी वार्ड के बगल वाले काउंटर पर सुबह ही भीड़ लग जाती है। दोपहर तक लोग शुल्क ही नहीं जमा कर पाते। जब तक शुल्क जमा कर सैंपल देते हैं, तब तक पूरा दिन निकल जाता है। इसके बाद लोग अगले दिन आकर रिपोर्ट लेते हैं। इसके चलते मरीजों को दोबारा दौड़ लगानी पड़ती है। समस्या से निपटने के लिए प्राचार्य डॉ. रामकुमार जायसवाल ने दो अतिरिक्त काउंटर खोलने का निर्देश दिए हैं। इसके अलावा पंजीकरण काउंटर पर भी जल्द ही कर्मचारियों की संख्या बढ़ाई जानी है, जिससे पंजीकरण कराने वालों को भी सहूलियत मिले।
विज्ञापन

--
वर्जन
हमारा प्रयास है कि ब्लड सैंपल की रिपोर्ट तीन घंटे में मिल जाए, जिससे कि मरीज उसी दिन डॉक्टर से अपनी रिपोर्ट दिखाकर दवा लिखवा सकें। इसके लिए काउंटर की संख्या दो गुना की जा रही है। जल्द ही पंजीकरण काउंटर भी बढ़ाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. रामकुमार जायसवाल, प्राचार्य, बीआरडी मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed