{"_id":"6813c86e3fd915f41406f6f0","slug":"gorakhpur-news-blocked-for-five-hours-sampark-kranti-and-vaishali-express-arrived-late-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-921388-2025-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: पांच घंटे ब्लॉक...देर से पहुंची संपर्कक्रांति और वैशाली एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: पांच घंटे ब्लॉक...देर से पहुंची संपर्कक्रांति और वैशाली एक्सप्रेस
विज्ञापन
सप्तक्रांति, बाघ एक्सप्रेस भी देर से हुईं रवाना
गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे के मेगा ब्लॉक के 20वें दिन भी गोरखपुर रेलवे स्टेशन से चलने वाली सभी ट्रेनें निरस्त रहीं। ब्लॉक के दौरान उत्तरी लाइन पांच घंटे बंद रही। इससे बिहार संपर्कक्रांति, वैशाली, बाघ और सप्तक्रांति एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें देर से पहुंचीं। ट्रेनों के लेट होने से यात्रियाें को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
बृहस्पतिवार को पांच घंटे का ब्लॉक रहा। इस दौरान ट्रेनों के निरस्त होने से स्टेशन पर सन्नाटा पसरा रहा। बिहार संपर्कक्रांति, वैशाली, बाघ व सप्तक्रांति ट्रेनें देरी से पहुंचीं। शाम चार बजे दिल्ली जाने वाली बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस निर्धारित समय से एक घंटा 15 मिनट की देरी से रवाना हुई। काठगोदाम जाने वाली बाघ एक्सप्रेस 40 मिनट की देरी से रवाना हुई। सप्तक्रांति एक्सप्रेस एक घंटा 30 मिनट की देरी से और वैशाली एक्सप्रेस 45 मिनट की देरी से रवाना हुई। ब्लॉक के दौरान 40 एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनें निरस्त रहीं।