फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Block-diversion in Varanasi, many trains including Krishak Express canceled

Gorakhpur News: वाराणसी में ब्लॉक-डायवर्जन, कृषक एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें निरस्त

Sat, 22 Mar 2025 01:06 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Mar 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Block-diversion in Varanasi, many trains including Krishak Express canceled
24 से 26 मार्च तक दुल्लहपुर-जखनियां-सादात के बीच शुरू हो रहा नॉन इंटरलॉक कार्य
विज्ञापन


गोरखपुर। रेलवे प्रशासन की ओर से वाराणसी मंडल के औड़िहार-भटनी रेलखंड के दुल्लहपुर-जखनियां-सादात स्टेशन के मध्य 24 से 26 मार्च तक नॉन इंटरलॉक कार्य के कारण रूट ब्लॉक होने से कृषक एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें निरस्त रहेंगी। वहीं कई गाड़ियों का मार्ग परिवर्तन किया गया है।
एनईआर के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि लखनऊ से 23 से 25 मार्च तक चलने वाली 15008 लखनऊ जं.-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस वाराणसी सिटी के स्थान पर गोरखपुर में यात्रा समाप्त करेगी। यह गाड़ी गोरखपुर से वाराणसी सिटी के मध्य निरस्त रहेगी। वाराणसी सिटी से 24 से 26 मार्च तक चलने वाली 15007 वाराणसी सिटी-लखनऊ जं. एक्सप्रेस वाराणसी सिटी के स्थान पर गोरखपुर से चलाई जाएगी। यह गाड़ी वाराणसी सिटी से गोरखपुर के मध्य निरस्त रहेगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि गोरखपुर से 25 मार्च को चलने वाली 15103 गोरखपुर-बनारस एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। बनारस से 26 मार्च को चलने वाली 15104 बनारस-गोरखपुर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। गोरखपुर से 24 से 26 मार्च तक चलने वाली 15129 गोरखपुर-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस वाराणसी सिटी के स्थान पर मऊ में यात्रा समाप्त करेगी। यह गाड़ी मऊ से वाराणसी सिटी के मध्य निरस्त रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि वाराणसी सिटी से 24 से 26 मार्च तक चलने वाली 15130 वाराणसी सिटी-गोरखपुर एक्सप्रेस वाराणसी सिटी के स्थान पर मऊ से चलाई जाएगी। यह गाड़ी वाराणसी सिटी से मऊ के मध्य निरस्त रहेगी।

मार्ग बदलकर चलेंगी ये गाड़ियां
अहमदाबाद से 23 मार्च को चलने वाली 19489 अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस, गोरखपुर से 24 मार्च को चलने वाली 19490 गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस, बांद्रा टर्मिनस से 24 मार्च को चलने वाली 19091 बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस, गोरखपुर से 25 मार्च को चलने वाली 19092 गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस और लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 23 मार्च को चलने वाली 01123 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-मऊ विशेष गाड़ी अपने निर्धारित मार्ग मऊ-औंड़िहार-वाराणसी के स्थान पर परिवर्तित मार्ग मऊ-फेफना-औंड़िहार के रास्ते चलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed