{"_id":"66c29c838c6457aae80ee2b4","slug":"gorakhpur-news-bike-riding-miscreants-looted-rs-80-thousand-from-contractor-attacked-protestors-with-knives-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-656963-2024-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: बाइक सवार बदमाशों ने ठेकेदार से 80 हजार लूटे, विरोध पर चाकू से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: बाइक सवार बदमाशों ने ठेकेदार से 80 हजार लूटे, विरोध पर चाकू से हमला
Mon, 19 Aug 2024 06:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Mon, 19 Aug 2024 06:44 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। गीडा इलाके के खजनी रोड पर हरैया पराग डेयरी के पास बृहस्पतिवार की रात करीब 10 बजे शहर से काम कर वापस लौट रहे ठेकेदार की बाइक को ओवरटेक कर तीन बदमाशों ने रोक लिया। वह रुपये छीनने लगे। विरोध करने पर चाकू से हमला कर पास में रखा 80 हजार रुपये व एटीएम कार्ड लेकर फरार हो गए। पीड़ित के साले की तहरीर पर गीडा पुलिस ने बाइक सवार बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, गीडा इलाके के हरैया पंचायत निवासी शेषनाथ निषाद ने शनिवार को पुलिस को तहरीर देकर बताया कि हरैया टोले के रहने वाले उनके बहनोई रामदेव शहर में ठेका पर काम लेकर करवाते हैं। बृहस्पतिवार की रात करीब 10 बजे वह शहर से काम कर बाइक से घर जा रहे थे। वह हरैया पराग डेयरी के पास पहुंचे थे कि बाइक सवार तीन युवकों ने ओवरटेक कर उन्हें रोक लिया। दो युवक पास पहुंच कर उनकी जेब में रखे रुपये निकालने लगे। शोर मचाने और विरोध करने पर वह चाकू से हमला कर दिए। घायल होने पर उनके पास रखा 80 हजार रुपये, एटीएम कार्ड व डीएल लेकर फरार हो गए। बदमाशों के जाने के बाद शोर मचाने पर आसपास के लोग पहुंचे। इसके बाद उनको उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। रामदेव की पीठ पर तीन जगह चाकू के निशान मिले हैं। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, लेकिन परिजन शहर के एक निजी अस्पताल में इलाज करा रहे हैं। पुलिस केस दर्ज कर बदमाशों की तलाश में जुट गई है।