{"_id":"68ffdc9bbdb61102b70c452a","slug":"gorakhpur-news-bike-riders-attacked-a-youth-from-behind-and-injured-him-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1115540-2025-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: बाइक सवारों ने युवक पर पीछे से हमला कर किया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: बाइक सवारों ने युवक पर पीछे से हमला कर किया घायल
विज्ञापन
जगतबेला। चिलुआताल थाना क्षेत्र के सिंहोरवा चौराहे के पास सोमवार शाम बाइक सवार युवकों ने पीछे से हमला कर राजनीत सिंह को घायल कर दिया। घटना के बाद दो घंटे तक पुलिस को सूचना नहीं दी गई, जिससे क्षेत्र में चर्चा है।
प्रतापपुर गांव निवासी राजनीत सिंह सोमवार शाम करीब चार बजे सिंहोरवा बाजार से घर लौट रहे थे। तभी गांव के समीप स्थित एक स्कूल के पास पीछे से आए बाइक सवार युवकों ने उन पर हमला कर दिया। हमले में राजनीत सिंह के दाहिने कंधे के नीचे गंभीर चोटें आईं। युवकों के भागने के बाद एक ग्रामीण ने राजनीत को चौराहे पर ले जाकर प्राथमिक उपचार कराया, जिसके बाद वह घर चला आया। लगभग दो घंटे बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही चिलुआताल थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को सीएचसी जंगल कौड़िया ले गई, जहां से डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। सूचना पर सीओ कैंपियरगंज विवेक तिवारी और एसओ सूरज सिंह भी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस का कहना है कि डॉक्टर की रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा कि युवक पर वार किस चीज से किया गया था। सीओ विवेक तिवारी ने बताया कि युवक को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भिजवाया गया है। घटना की जांच की जा रही है। अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है।