{"_id":"68190fb32266ebb8ed0998e5","slug":"gorakhpur-news-bike-rider-dies-after-being-crushed-by-a-dumper-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-925820-2025-05-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: डंपर से कुचलकर युवक की मौत, शादी में शामिल होने गया था- बारात विदा कर उठी अर्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: डंपर से कुचलकर युवक की मौत, शादी में शामिल होने गया था- बारात विदा कर उठी अर्थी
Tue, 06 May 2025 12:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Tue, 06 May 2025 12:51 AM IST
सार
सोमवार को दीपक अपने पुत्र के साथ चौराहे पर गया था। जहां तेज आंधी देख वह लौटने लगा। इसी बीच डंपर ने उसे कुचल दिया। मौत की सूचना के बाद गमजदा माहौल में बेलघाट के मझगावां के लिए बरात निकाली गई। मंगलगीत की जगह गांव में मातमी सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन
हादसे में मृतक दीपक प्रजापति की फाइल फोटो. सोशल मीडिया पर शेयर साथ में पत्नी के साथ फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
गोला/जानीपुर। चचेरे भाई के ससुराल शादी समारोह में शामिल होने उरूवा गए बाइक सवार युवक की डंपर ने कुचलकर मौत हो गई। वहीं साथ बैठा उसका पुत्र हादसे में बाल-बाल बच गया। इस घटना के बाद डंपर चालक मौके से भाग निकला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मिली जानकारी के अनुसार, बड़हलगंज थाना क्षेत्र के संसारपार नौका टोला निवासी दीपक प्रजापति (40) अपने पुत्र आर्यन के साथ चचेरे भाई के ससुराल आया था। वहां पास के चौरहे पर बेटे को लेकर घुमाने गया हुआ था। मौसम बदलता देख वह लौटने लगा तो इस बीच रामजानकी मार्ग पर झरकटा मोड़ के पास डंपर की टक्कर लगने से बाइक लेकर गिर पड़ा और डंपर के पहिए के नीचे आ गया।
उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि उसके पुत्र बाल-बाल बच गए। घटना के बाद डंपर चालक घटनास्थल से भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और डंपर को थाने पर लेकर आ गई।
विज्ञापन
थाना प्रभारी अंजुल कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि डंपर को पुलिस ने अपने कब्जे में लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। कानूनी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
मौत के बाद मातम में गमजदा माहौल में निकली बरात
उरूवा के रामजानकी मार्ग के झरकटा मोड़ पर सोमवार की शाम डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वह अपने चचेरे भाई राकेश के ससुराल में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने के लिए झरकटा गांव में पत्नी बबिता, पुत्र आर्यन (8) और पुत्री भूमि (6) के साथ आया था।
सोमवार को वह अपने पुत्र के साथ चौराहे पर गया था। जहां तेज आंधी देख वह लौटने लगा। इसी बीच डंपर ने उसे कुचल दिया। मौत की सूचना के बाद गमजदा माहौल में बेलघाट के मझगावां के लिए बरात निकाली गई। मंगलगीत की जगह गांव में मातमी सन्नाटा पसरा रहा।
अनियंत्रित हुआ डंपर, बाल-बाल बचा साइकिल सवार
गोला/जानीपुर। थाना क्षेत्र के सेमरी में गोला-हाटा मार्ग पर हुई। यहां एक तेज रफ्तार मिट्टी लदी डंपर अनियंत्रित हो गई। यह देख सेमरी गांव में शादी समारोह में खाना बनाने अपने साथियों के साथ जा रहे बेवरी चौराहे के विनोद हलवाई बाल-बाल बच गए।
विनोद ने सड़क के नीचे साइकिल उतार कर अपनी जान बचाई। अनियंत्रित डंपर ट्रांसफाॅर्मर पर लगे बिजली के पोल से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पोल टूट गए। उस पर लगा ट्रांसफाॅर्मर छटककर डंपर पर गिर गया। इससे हाईटेंशन तार टूट कर सड़क पर गिर गया। सूचना पर पंहुची पुलिस ने डंपर चालक को थाने लेकर आ गई। चर्चा है कि दोनों डंपर एक ही व्यक्ति का है।