फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Bike rider collides with cement bench on the roadside, dies

Gorakhpur News: सड़क किनारे सीमेंट बेंच से टकराया बाइक सवार, मौत

Fri, 13 Feb 2026 02:48 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Feb 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Bike rider collides with cement bench on the roadside, dies
गोला। थाना क्षेत्र के हरपुर गांव निवासी एक मजदूर की बृहस्पतिवार रात सड़क हादसे में मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, हरपुर गांव निवासी रामचंद्र (38) पुत्र राम सूरत छत का सरिया बांधने का काम करते थे। गोला क्षेत्र के बाड़ीतरया गांव में मजदूरी करने गए थे। वापसी के दौरान लमतिया गांव के पास सड़क किनारे ग्राम सभा की ओर से रखी गई सीमेंट की बेंच से उनकी बाइक अनियंत्रित होकर टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि रामचंद्र बाइक समेत सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, गोला पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क किनारे रखी सीमेंट की बेंच के कारण पहले भी हादसे हो चुके हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed