फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Bike purchased on Dhanteras, robbed by miscreants at Tola Plaza

Gorakhpur News: धनतेरस के दिन खरीदी बाइक, टोला प्लाजा पर बदमाशों ने लूट ली

Mon, 03 Nov 2025 02:06 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 03 Nov 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Bike purchased on Dhanteras, robbed by miscreants at Tola Plaza
चिलुआताल थाना क्षेत्र की घटना, बदमाशों के हमले में युवक घायल, एक बदमाश का आधार कार्ड मिला
विज्ञापन

जंगल कौड़िया। चिलुआताल थाना क्षेत्र के शेरपुर चमराह टोल प्लाजा के पास शुक्रवार रात बदमाशों ने युवक पर हमला कर धनतेरस के दिन खरीदी गई उसकी बाइक लूट ली। सिर पर गंभीर चोट लगने से युवक सड़क पर लहूलुहान होकर गिर पड़ा। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची चिलुआताल थाना की मजनू चौकी पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

पीपीगंज क्षेत्र के रायपुर निवासी शैलेश कुमार ने बताया कि वह सहजनवां-गीडा सेक्टर-26 स्थित कंपनी में काम करते हैं। शुक्रवार रात करीब 11:30 बजे ड्यूटी खत्म कर बाइक से घर लौट रहे थे। टोल प्लाजा से आगे तीन बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें ओवरटेक कर रोक लिया। विरोध करने पर एक बदमाश ने डंडे से सिर पर वार कर दिया और बाइक लेकर भाग गए। घटना के दौरान एक बदमाश का आधार कार्ड मौके पर गिर गया, जिससे पुलिस को जांच में महत्वपूर्ण सुराग मिला है। घायल शैलेश को सीएचसी जंगल कौड़िया में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों ने उनके सिर में पांच टांके लगाए। शैलेश ने बताया कि उन्होंने धनतेरस के दिन ही नई बाइक खरीदी थी। थाना प्रभारी सूरज सिंह ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। बदमाशों की तलाश के लिए टीम गठित की गई है। जल्द ही घटना का पर्दाफाश किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed