फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Bike and woman's bracelet stolen

Gorakhpur News: बाइक और महिला का कंगन चोरी

Thu, 31 Oct 2024 03:06 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 31 Oct 2024 03:06 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Bike and woman's bracelet stolen
गोरखपुर। सिविल लाइन इलाके में नया कंगन खरीद कर ऑटो से लौट रही महिला का कंगन तीन महिलाएं निकालकर फरार हो गईं। बाद में उसे चोरी की जानकारी हुई। इसी बीच एक बाइक को भी चोर चुरा ले गए। कैंट थाने की पुलिस दोनों मामलों में केस दर्ज कर जांच कर रही है। राप्तीनगर आकाशवाणी कॉलोनी निवासी दिपांकर मिश्रा की पत्नी अंशु कुमारी ने केस दर्ज कराया है। उन्होंने बताया कि धनतेरस की खरीदारी करने के लिए 29 अक्तूबर को आई थी। श्री अलंकार ज्वैलर्स की दुकान से 1 लाख 89 हजार रुपये का कंगन खरीदने के बाद वह सिटी मॉल के पास ई-रिक्शा पर सवार हुईं। ई-रिक्शा में तीन महिलाएं आकर बैठीं। पास में मेरी तीन साल की बच्ची बैठी थी। महिला ने बच्ची को चुटकी काट दी और वह रोने लगी। बच्ची को देखने लगी। इसी बीच महिलाएं कंगन लेकर फरार हो गईं। दूसरी घटना माधव होल्सेल बाजार के पास हुई। हांसूपुर निवासी अभिलेख श्रीवास्तव की कैंट इलाके के माधव लॉन से बाइक चोरी हुई है। उन्होंने बताया कि धनतेरस की खरीदारी करने के लिए गया था और बाइक चोरी हो गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed