फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Bhoomi Pujan will be held on November 30 in Dhuriyapar Industrial Area.

Gorakhpur News: 30 नवंबर को होगा धुरियापार औद्योगिक क्षेत्र में भूमि पूजन

Fri, 10 Oct 2025 02:04 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Oct 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Bhoomi Pujan will be held on November 30 in Dhuriyapar Industrial Area.
धुरियापार में अदाणी समूह को मिली है सीमेंट फैक्टरी लगाने के लिए जमीन
विज्ञापन

कोकाकोला की फैक्टरी का भूमि पूजन भी नवंबर में संभावित
गोरखपुर। गीडा के स्थापना दिवस पर 30 नवंबर को धुरियापार औद्योगिक क्षेत्र में लगने वाली फैक्टरियों के लिए भी भूमि पूजन कराने की तैयारी हो रही है। ग्रेटर गीडा के तौर पर विकसित किए जा रहे धुरियापार औद्योगिक क्षेत्र में अदाणी समूह के साथ केयान ग्रुप को जमीन का आवंटन हो गया है।
धुरियापार इंडस्ट्रियल टाउनशिप में अदाणी ग्रुप को अंबुजा सीमेंट की यूनिट के लिए 50 एकड़ और केयान ग्रुप को 65 एकड़ जमीन मिली है। इसमें केयान ग्रुप के वेंचर श्रेयश डिस्टिलरी एंड एनर्जी लिमिटेड को 60 एकड़ जबकि मातृ कंपनी केयान डिस्टिलरी को पांच एकड़ जमीन शामिल है।
विज्ञापन

अभी केयान ग्रुप को करीब 100 एकड़ जमीन का आवंटन और होना है। ऐसे में करीब 170 एकड़ में स्थापित होने वाली फैक्टरी के लिए भूमि पूजन 30 नवंबर को हो सकता है। धुरियापार इंडस्ट्रियल टाउनशिप के साथ ही गीडा के इंडस्ट्रियल सेक्टर्स में कुल मिलाकर 184 एकड़ औद्योगिक भूमि का आवंटन हुआ है जिसमें कोका कोला के अमृत बॉटलर्स को सेक्टर 27 में प्राप्त 45 एकड़ भूमि भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोका कोला की फ्रेंचाइजी के लिए भूमि पूजन सीएम योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में हो चुका है। गीडा सीईओ अनुज मलिक ने बताया कि मेगा यूनिट के लिए जमीन आवंटन हुआ है। भूमि पूजन का कार्यक्रम भी जल्द प्रस्तावित है। 30 नवंबर को गीडा के स्थापना दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed