{"_id":"67759a2266e6f5de800817c5","slug":"gorakhpur-news-bettiah-estate-boundary-wall-construction-work-has-not-started-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-796493-2025-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेतिया एस्टेट : शुरू नहीं हुआ चहारदीवारी निर्माण काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेतिया एस्टेट : शुरू नहीं हुआ चहारदीवारी निर्माण काम
विज्ञापन
गोरखपुर। बेतियाहाता मोहल्ले में बेतिया एस्टेट की जमीन पर बने खपरैल बंगला परिसर की चहारदीवारी का कार्य बुधवार को शुरू नहीं हुआ। परिसर के सामने चहारदीवारी बन गई है और सफाई भी करा ली गई है लेकिन बगल में सड़क पर बनाए जा रहे पिलर वैसे ही छोड़ दिए गए हैं।
बुधवार को सड़क पर बनाए जा रहे पिलर का विरोध करते हुए पार्षद विश्वजीत त्रिपाठी ने काम रुकवा दिया था। उनका कहना था कि सड़क नगर निगम ने बनवाया है। पिलर गड़ने से सड़क पतली हो जाएगी। लोगों को आने-जाने में दिक्कत होगी। इस दौरान पार्षद और बिहार सरकार से आए राजस्वकर्मियों के बीच कहासुनी भी हुई थी। बाद में बिहार सरकार से नियुक्त प्रशासक ने दूसरी तरफ काम शुरू कराया और पिलर को चहारदीवारी में ही खड़ा करने का निर्देश दिया। बुधवार को निर्माण ठप रहा। चहारदीवारी का कार्य पूरा होने के बाद परिसर के अंदर की सफाई होगी। फिर जिस गाटा संख्या में आवास विकास परिषद की कॉलोनी के आवास बने हैं उसकी पैमाइश शुरू होगी।