फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Bettiah Estate: Application for measurement in Bettiahata, notice to eight in Kushinagar

बेतिया एस्टेट : बेतियाहाता में पैमाइश के लिए अर्जी, कुशीनगर में आठ को नोटिस

Thu, 21 Aug 2025 02:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 Aug 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Bettiah Estate: Application for measurement in Bettiahata, notice to eight in Kushinagar
बिहार से नियुक्त प्रशासक ने जमीनों की पैमाइश के लिए एसडीएम सदर को लिखा पत्र
विज्ञापन

कुशीनगर के गंभीरपुर गांव में बाग की जमीन पर कब्जाने वालों को दिया गया बेदखली का नोटिस
गोरखपुर। बिहार के बेतिया एस्टेट की जमीनों पर कब्जा हटवाने की कोशिशें तेज हो गई हैं। शहर के बेतियाहाता में कुल 42 गाटा नंबर चिह्नित किए गए हैं। यहां पैमाइश के लिए बिहार सरकार से नियुक्त प्रशासक एवं सहायक बंदोबस्त अधिकारी ने एसडीएम सदर को अर्जी दी है। वहीं कुशीनगर जिले के कप्तानगंज में एक बाग पर कब्जा करने वाले आठ लोगों को जमीन खाली करने के लिए नोटिस दिया गया है।

बेतियाहाता वार्ड में बेतिया एस्टेट की करीब 19.91 हेक्टेयर जमीन है। बिहार सरकार की ओर से यहां पैमाइश शुरू कराई गई। दो अराजी नंबर 248 और 240 की पैमाइश कराने के बाद बिहार सरकार से नियुक्त प्रशासक ने कुल 38 लोगों को नोटिस भेजकर कब्जा हटाने को कहा। जब कब्जा नहीं हटा तो प्रशासक ने एसडीएम सदर के यहां बेदखली का केस दर्ज कराया। अब इसकी सुनवाई चल रही है।
विज्ञापन

पिछले दिनों प्रशासक और सहायक बंदोबस्त अधिकारी बद्री प्रसाद गुप्ता ने एसडीएम सदर से मुलाकात की और उन्हें पत्र देकर बेतियाहाता में करीब 42 गाटा नंबर की पैमाइश कराने के लिए राजस्वकर्मी उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। ये गाटा नंबर छोटी-छोटी जमीनों के हैं और अधिकांश पर दूसरों का कब्जा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाग की जमीन पर बना ली झुग्गी-झोपड़ी
गोरखपुर। कुशीनगर के कप्तानगंज स्थित गंभीरपुर गांव में बेतिया एस्टेट की जमीन पर बाग है। यहां करीब 14.8 डिसमिल जमीन पर लोगों ने कब्जा कर रखा है। कुछ ने झुग्गी-झोपड़ी भी बना ली है। पिछले दिनों बेतिया एस्टेट के सहायक बंदोबस्त अधिकारी ने मौके पर जाकर नाप-जोख करवाई तो कब्जा की पुष्टि हुई। यहां आठ लोगों बंधन चौहान, महेश पासवान, राजू, रामकवल, सन्हु, मुनेशर, श्रीराम दास और हबीब अंसारी को नोटिस देकर जमीन खाली करने को कहा गया है। ब्यूरो


वर्जनबेतियाहाता में बेतिया एस्टेट की जमीन की पैमाइश के लिए राजस्वकर्मी उपलब्ध कराने की प्रशासन से मांग की गई है। पूर्व में जमीन पर काबिज 38 लोगों के खिलाफ वाद दाखिल कराया गया है जिसकी सुनवाई एसडीएम कोर्ट में चल रही है। कुशीनगर में जमीन पर काबिज आठ लोगों को नोटिस दिया गया है। अगर इन लोगों को जमीन खाली नहीं की तो वाद दाखिल कराया जाएगा।
-बद्री प्रसाद गुप्ता, सहायक बंदोबस्त अधिकारी-बिहार सरकार


बेतिया एस्टेट की जमीन की पैमाइश के लिए सहायक बंदोबस्त अधिकारी ने मुलाकात की थी। जल्द ही राजस्वकर्मी भेजकर पैमाइश करा दी जाएगी।
-दीपक गुप्ता, एसडीएम सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed