{"_id":"671d69048053d2c8ca0e4ef4","slug":"gorakhpur-news-be-it-mumbai-or-delhi-you-will-be-able-to-transfer-vehicles-through-the-app-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-728484-2024-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: मुंबई हो या दिल्ली, एप से वाहनों का कर सकेंगे ट्रांसफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: मुंबई हो या दिल्ली, एप से वाहनों का कर सकेंगे ट्रांसफर
विज्ञापन
गोरखपुर। आरटीओ विभाग में अब वाहन ट्रांसफर के साथ अन्य सुविधाएं वाहन मालिक घर बैठे ऑनलाइन पा सकेंगे। चाहे दिल्ली हो या मुंबई, कहीं भी रहने पर परिवहन एप पर ऑनलाइन अपने वाहन का ट्रांसफर दूसरों को कर सकते हैं। जल्द ही यह सुविधा परिवहन विभाग शुरू करने वाला है। इसके बाद वाहन ट्रांसफर सहित कुल 58 सेवाओं की सुविधा लोगों को ऑनलाइन मिलेगी।
हाल ही में आरटीओ के मुख्यालय से बैठक कर लोगों की सुविधाओं को ध्यान में रखकर यह निर्णय लिया गया है। परिवहन एप की बेवसाइट पर इसे शुरू किया जाएगा। विक्रेता ऑनलाइन अपना व क्रेता का दस्तावेज अपलोड कर इस प्रक्रिया को पूरा कर सकता है।
फीस भी ऑनलाइन ही जमा की जा सकेगी। हालांकि जिले में अभी तक वाहन स्वामियों को कार्यालय में प्रस्तुत होकर ही दूसरों को अपना वाहन बेचने की अंतिम प्रक्रिया को पूरा करना पड़ रहा है। इसके शुरू हो जाने से लोगों को आसानी हो जाएगी।
विज्ञापन
इस संबंध में एआरटीओ प्रशासन अरुण कुमार का कहना है कि अभी भी बहुत से कार्य ऑनलाइन हो गए हैं। वाहन ट्रांसफर भी अब ऑनलाइन हो सकेगा। इस पर काम तेजी से अब चल रहा है। इससे लोगों की आरटीओ कार्यालय का बार-बार चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। उनके समय की भी बचत होगी।