फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Be careful when leaving the house, route will be diverted from Gorakhnath to Mansarovar today and tomorrow.

Gorakhpur News: घर से संभल कर निकलिए, आज व कल गोरखनाथ से मानसरोवर तक रहेगा रूट डायवर्ट

Fri, 11 Oct 2024 05:37 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Oct 2024 05:37 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Be careful when leaving the house, route will be diverted from Gorakhnath to Mansarovar today and tomorrow.
गोरखपुर। दशहरा के दिन गोरखनाथ मंदिर से मानसरोवर पोखरा तक निकलने वाली शोभायात्रा में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए यातायात पुलिस ने गोरखनाथ से मानसरोवर तक रूट डायवर्ट किया है। शुक्रवार को दोपहर बाद तीन बजे होने वाले रिहर्सल के दौरान भी गोरखनाथ मंदिर की तरफ से कोई वाहन नहीं जाएंगे। एसपी यातायात संजय कुमार ने बताया कि डायवर्जन का कड़ाई से पालन कराया जाएगा।
विज्ञापन

------------
- धर्मशाला बाजार से मंदिर की तरफ कोई वाहन नहीं जाएंगे। बरगदवा की तरफ जाने वाले वाहनों को तरंग चौक, दुर्गाबाड़ी, सूर्यकुंड ओवरब्रिज होते हुए मंदिर के पीछे से कौड़ियहवा के रास्ते गंतव्य की ओर भेजा जाएगा।
विज्ञापन

- जेपी हास्पिटल से गोरखनाथ मंदिर की तरफ कोई भी वाहन नहीं जाएंगे। इन वाहनों को दुर्गाबाड़ी के रास्ते गंतव्य की ओर भेजा जाएगा।
- इंडस्ट्रीयल एरिया से किसी भी वाहन को गोरखनाथ मंदिर की ओर नहीं आने दिया जाएगा। यह वाहन रामनगर तिराहा होते हुए नकहा ओवरब्रिज के रास्ते गंतव्य की ओर जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- लेबर तिराहा से गोरखनाथ मंदिर की तरफ आने वाले वाहनों काे सूर्यकुंड के रास्ते गंतव्य की ओर भेजा जाएगा।
- दुर्गाबाड़ी रेलवे क्रासिंग से झूलेलाल मंदिर की तरफ जाने वाले वाहनों को सूर्यकुंड के रास्ते गंतव्य की ओर भेजा जाएगा।
- सूर्यकुंड से रामलीला मैदान की ओर आने वाले वाहनों को ग्रीन सिटी के रास्ते गंतव्य की ओर भेजा जाएगा।
- गोरखनाथ थाने के पीछे से मंदिर की ओर आने वाले वाहनों को हड़हवा फाटक के रास्ते गंतव्य की ओर भेजा जाएगा।
- दशहरी बाग की तरफ से मंदिर की ओर आने वाले वाहनों को कौड़ियहवा मोड के रास्ते गंतव्य की ओर भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed