फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Basketball: Gorakhpur champion in both boys and girls categories

बास्केटबॉल : बालक और बालिका दोनों वर्गों में गोरखपुर चैंपियन

Tue, 02 Sep 2025 01:56 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Sep 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Basketball: Gorakhpur champion in both boys and girls categories
महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज में आयोजित हुई माध्यमिक विद्यालयी मंडलस्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता
विज्ञापन

गोरखपुर। माध्यमिक विद्यालयी मंडलस्तरीय बास्केटबॉल अंडर-14, 17 एवं 19 बालक और बालिका वर्ग की प्रतियोगिता का आयोजन सोमवार को महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज के बास्केटबॉल कोर्ट पर हुआ। इसमें बालक और बालिका दोनों ही वर्गों में गोरखपुर की टीमें चैंपियन बनीं।
अंडर-19 बालिका वर्ग में महाराजगंज जनपद की टीम ने प्रतिभाग किया। गोरखपुर और महाराजगंज के बीच अंडर-19 बालिका वर्ग का मुकाबला हुआ। इसमें गोरखपुर ने महाराजगंज को 28-4 से पराजित किया। अंडर-17 बालक वर्ग का फाइनल मुकाबला देवरिया और गोरखपुर के बीच हुआ। इसमें गोरखपुर ने 32-5 से देवरिया को पराजित किया।
विज्ञापन

विद्यालय की प्रवक्ता मोनिका धीमान, वरिष्ठ प्रवक्ता डॉ. संजय सिंह एवं आलोक प्रताप सिंह ने विजेता और उपविजेता टीमों को मेडल प्रमाण पत्र व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। संचालन विद्यालय के क्रीड़ाध्यक्ष अभय प्रताप सिंह ने किया। इस अवसर पर आलोक कुमार श्रीवास्तव, उपेंद्र सिंह, वर्णिता, प्रत्यांजलि, वंदना सिंह, प्रियंका सिंह, रविंद्र यादव, अच्छेलाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed