{"_id":"671d52af302c328bd90fdcf4","slug":"gorakhpur-news-bananas-were-cooked-with-harmful-chemicals-all-four-samples-failed-in-testing-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-729241-2024-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: हानिकारक केमिकल से पकाए गए थे केले, जांच में चारों नमूने फेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: हानिकारक केमिकल से पकाए गए थे केले, जांच में चारों नमूने फेल
विज्ञापन
गोरखपुर। बुधवार को कौड़ीराम में रसायन के प्रयोग से पकाए जा रहे केले के सभी चार नमूने फेल हो गए हैं। केलों को पकाने में हानिकारक केमिकल की पुष्टि के साथ ही इन्हें रंगने में भी हानिकारक रंगों का प्रयोग किया गया है। पहली बार ऐसा हुआ है कि जब तीन दिन में ही जांच रिपोर्ट मिल गई है। अब खाद्य सुरक्षा विभाग इस मामले में गोदाम संचालक पर चार अलग-अलग केस दर्ज कराएगा। इसके साथ ही गोदाम को भी बंद कराया जाएगा।
बुधवार को खाद्य सुरक्षा विभाग ने एक गोदाम में बड़े पैमाने पर केला पकाने का मामला पकड़ा था। सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा डॉ. सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि केला केवल चैंबर में ही पकाया जा सकता है। उसे पकाने में सीधे रसायनों के संपर्क में आने वाली कोई भी विधि अब मान्य नहीं है। जबकि कौड़ीराम में केलों को रसायन से पकाया तो गया ही था, उनको पका दिखाने के लिए पीले रंग में डूबोया जा रहा था। इस तरह का करीब ढाई क्विंटल केला नष्ट भी कराया गया था। यहां से जांच के लिए चार सैंपल भेजे गए थे।
-- -
केले की सभी चार नमूनों की रिपोर्ट आ गई है। इन्हें हानिकारक रसायनों से पकाया गया था। अब इस मामले में केस दर्ज कराया जाएगा।
-- -- --