{"_id":"686ec3c5afd01f091d09713d","slug":"gorakhpur-news-bajrang-dal-workers-who-arrived-on-the-information-of-conversion-were-attacked-gorakhpur-news-c-7-gkp1053-997417-2025-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: धर्मांतरण की सूचना पर पहुंचे बजरंग दल के कार्यकर्ताओं पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: धर्मांतरण की सूचना पर पहुंचे बजरंग दल के कार्यकर्ताओं पर हमला
विज्ञापन
दो आरोपियों पर केस दर्ज, मामले की जांच में जुटी पुलिस
महराजगंज। कोतवाली थाना क्षेत्र के बड़हरा गांव स्थित भईसउरी टोले में मंगलवार देर रात चंगाई सभा (धर्मांतरण) की सूचना पर पहुंचे बजरंग दल के कार्यकर्ताओं पर हमला कर दिया गया। जानकारी पर पहुंची कोतवाली पुलिस छानबीन की। पुलिस ने मनोहर प्रसाद निवासी पिपरा सोहवठ थाना कोल्हुई और वीरेंद्र कुमार निवासी सरपतहा थाना कैंपियरगंज के खिलाफ धर्म परिवर्तन की धाराओं में केस दर्ज किया है।
बजरंग दल सिसवा प्रखंड के संयोजक अंकित चौधरी ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि बड़हरा गांव के भईसउरी टोले में एक घर में चंगाई सभा के नाम पर गुपचुप तरीके से धर्मांतरण कराया जा रहा था। उन्होंने तत्काल कोतवाली प्रभारी को फोन कर मामले की जानकारी दी। बताया कि जब वे लोग मौके पर पहुंचे तो देखा कि महिला के घर में एक सभा चल रही थी। वहां मनोहर प्रसाद और वीरेंद्र, कुछ अन्य स्थानीय ग्रामीणों के साथ मिलकर लोगों का धर्मांतरण कराने की कोशिश कर रहे थे। बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने जब इसका विरोध किया तो उन पर लाठी, डंडा और फावड़े से हमला कर दिया गया।
कोतवाल सत्येंद्र कुमार राय के अनुसार, इस मामले में दो आरोपियों मनोहर प्रसाद निवासी पिपरा सोहवठ थाना कोल्हुई और वीरेंद्र कुमार निवासी सरपतहा थाना कैंपियरगंज के खिलाफ धर्म परिवर्तन की धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। अन्य लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है।