फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Bail application of extortionist wearing police uniform rejected

Gorakhpur News: पुलिस की वर्दी पहन कर वसूली करने वाले की जमानत अर्जी खारिज

Wed, 08 May 2024 04:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Wed, 08 May 2024 04:52 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Bail application of extortionist wearing police uniform rejected
गोरखपुर। पुलिस की वर्दी पहन कर जबरन वसूली करने के मामले में अपर सत्र न्यायाधीश सुबोध वार्ष्णेय ने खजनी थाना क्षेत्र के कंदराई निवासी आरोपित दुर्गेश कुमार पासी की जमानत अर्जी अपराध की गंभीरता को देखते हुए खारिज कर दी है। अभियोजन पक्ष की ओर से सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता धर्मेंद्र कुमार मिश्र एवं राम प्रकाश सिंह का कहना था कि 13 अप्रैल 2023 को उप निरीक्षक राकेश कुमार राय अपने हमराहियों के साथ सिंघाड़िया तिराहे पर संदिग्ध वाहन और व्यक्ति की तलाश में मौजूद था।
विज्ञापन

उसी समय जरिए मुखबीर सूचना मिली की एक व्यक्ति पुलिस की नकली वर्दी पहनकर सिक्टौर तिराहे के तरफ आने जाने वाली गाड़ियों को रोककर लोगों से अपने आपको सब इंस्पेक्टर बताकर जबरन वसूली कर रहा है। सूचना पर विश्वास कर पुलिस मौके पर पहुंची और उस व्यक्ति को पकड़ ली। पूछताछ में उसने अपना नाम दुर्गेश कुमार पासी बताया। उसने बताया कि फर्जी सब इंस्पेक्टर बनकर वह आने जाने वालों को रोककर उनसे वसूली करता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed