फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Badminton's golden girl Aditya is busy preparing for Deaf Olympics

Gorakhpur News: डेफ ओलंपिक की तैयारियों में जुटी बैडमिंटन की गोल्डन गर्ल आदित्या

Wed, 11 Jun 2025 12:54 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Jun 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Badminton's golden girl Aditya is busy preparing for Deaf Olympics
इस साल नवंबर में जापान में आयोजित होगा डेफ ओलंपिक्स
विज्ञापन


ओलंपिक की तैयारियों के लिए सोनीपत जाएंगी आदित्या

गोरखपुर। बैडमिंटन में गोल्डन गर्ल के नाम से मशहूर शहर की आदित्या यादव एक बार फिर से डेफ ओलंपिक्स में जलवा बिखेरने के लिए खुद को तैयार कर रही हैं। इस साल नवंबर में जापान के टोक्यो शहर में आयोजित होने वाले डेफ ओलंपिक्स में दमदार प्रदर्शन के लिए आदित्या इन दिनों अभ्यास में जुटी हैं।

मूकबधिर आदित्या पिछले दिनों नोएडा की एक बैडमिंटन एकेडमी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही थीं। लेकिन, आर्थिक दिक्कतों के कारण पिता ने उन्हें वापस बुला लिया है। आदित्या के पिता और कोच दिग्वियजनाथ यादव सैयद मोदी स्टेडियम में बैडमिंटन की बारीकियां सीखा रहे हैं। दिग्विजयनाथ ने बताया कि हरियाणा के सोनीपत की एक बैडमिंटन एकेडमी से वार्ता चल रही है, जल्द ही आदित्या सोनीपत में प्रशिक्षण लेने के लिए रवाना हो जाएंगी।
विज्ञापन


बचपन से ही मूक बधिर हैं आदित्या :
आदित्या यादव ढाई साल की थीं, जब पता चला कि वह न तो सुन सकती हैं और न ही बोल सकती हैं। आज वह बैडमिंटन जगत की सुर्खियां बन चुकी हैं। आदित्या यादव वर्ष 2022 में ब्राजील डेफ ओलंपिक्स में स्वर्ण पदक जीतने के बाद अंतरराष्ट्रीय फलक पर छा गईं। अब वह जापान में होने वाली डेफ ओलंपिक्स में दमखम दिखाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


.............





बाल पुरस्कार से सम्मानित हो चुकी हैं आदित्या

आदित्या की चमक देशभर में फैल चुकी है। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के हाथों बाल पुरस्कार से सम्मानित हो चुकी हैं। आदित्या को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी सम्मानित कर चुके हैं। इसके साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सम्मान दिया है। इसके पहले पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आदित्या को पांच लाख रुपये देकर पुरस्कृत किया था।



...............





आदित्या को यहां मिले अंतरराष्ट्रीय मेडल

- ब्राजील डेफ ओलंपिक्स में टीम इवेंट में गोल्ड मेडल

- वर्ल्ड डेफ चैंपियनशिप टीम इंवेंट में गोल्ड मेडल

- तीसरे जूनियर वर्ल्ड डेफ चैंपियनशिप में सिंगल और डबल्स में सिल्वर मेडल

- एशिया पैसेफिक डेफ यूथ बैडमिंटन चैंपियनशिप के अंडर 21 गर्ल डबल्स में गोल्ड, सिंगल में सिल्वर और मिक्स डबल में ब्रॉन्ज मेडल

- एशिया पैसेफिक डेफ यूथ बैडमिंटन चैंपियनशिप महिला डबल में गोल्ड और वुमेन सिंगल में ब्रॉन्ज मेडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed