{"_id":"681a69de2127eba8e5023b83","slug":"gorakhpur-news-badminton-the-title-match-will-be-between-pac-barabanki-and-lucknow-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-926896-2025-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैडमिंटन : पीएसी बाराबंकी व लखनऊ के बीच होगा खिताबी मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैडमिंटन : पीएसी बाराबंकी व लखनऊ के बीच होगा खिताबी मुकाबला
विज्ञापन
डबल में विनय पांडेय-रोहित गोस्वामी व राकेश सोनी-धीरेंद्र पांडेय खेलेंगे फाइनल मैच
टेबल टेनिस टीम में गोंडा और लखनऊ के बीच खेला जाएगा फाइनल
गोरखपुर। पीएसी मध्य जोन लखनऊ की ओर से पीएसी 26वीं वाहिनी गोरखपुर में आयोजित तीन दिवसीय अंतर वाहिनी बैडमिंटन और टेबल टेनिस प्रतियोगिता के दूसरे दिन लीग और सेमीफाइनल मैच खेले गए। बैडमिंटन के टीम इवेंट में 10वीं वाहिनी पीएसी बाराबंकी और 35वीं वाहिनी लखनऊ ने फाइनल में प्रवेश किया। वहीं टेबल टेनिस के टीम इवेंट में 30वीं वाहिनी पीएसी गोंडा व 32वीं वाहिनी लखनऊ ने प्रतियोगिता के फाइनल में जगह पक्की की।
बैडमिंटन टीम इवेंट के सेमीफाइनल में बाराबंकी ने 32वीं वाहिनी लखनऊ को पराजित कर फाइनल का टिकट पक्का किया। पीएसी 35वीं वाहिनी लखनऊ ने सीतापुर को हराकर फाइनल में एंट्री की। बैटमिंटन ओपन युगल में विनय पांडेय-रोहित गोस्वामी की जोड़ी और राकेश सोनी-धीरेंद्र पांडेय की जोड़ी ने फाइनल में प्रवेश किया।
टेबल टेनिस टीम इवेंट के सेमीफाइनल में 30वीं वाहिनी गोंडा ने पीएसी 27वीं वाहिनी सीतापुर को हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की की। 32वीं वाहिनी लखनऊ ने 35वीं वाहिनी लखनऊ को हराकर खिताबी दावेदारी के लिए अपना टिकट पक्का किया। टेबल टेनिस ओपन डबल्स के फाइनल में धीरेंद्र पांडेय-सर्वेश शुक्ल और अरविंद सिंह-अमित भट्ट की जोड़ी ने प्रवेश किया।
विज्ञापन
फाइनल मुकाबले बुधवार को खेले जाएंगे। समापन व पुरस्कार वितरण समारोह शाम साढ़े चार बजे से आयोजित होगा। इसके मुख्य अतिथि पुलिस उपमहानिरीक्षक अयोध्या अरुण कुमार श्रीवास्तव होंगे।