फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Bablu Singh, accused of shooting father and son in a dispute over children, arrested

Gorakhpur News: बच्चों के विवाद में पिता-पुत्र को गोली मारने का आरोपी बबलू सिंह गिरफ्तार

Fri, 27 Jun 2025 01:01 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Jun 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Bablu Singh, accused of shooting father and son in a dispute over children, arrested
बच्चों के विवाद में तीन महीने से चल रही थी रंजिश, आरोपी के पास से तमंचा बरामद
विज्ञापन

लखनऊ के निजी अस्पताल में चल रहा सर्राफा व्यापारी और उसके बेटे का चल रहा इलाज
उनवल। खजनी थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव में बुधवार की देर शाम सर्राफा व्यापारी उमेश और उनके बेटे रोहन को गोली मारने के आरोपी दुर्गा उर्फ बबलू सिंह को पुलिस ने घर से गिरफ्तार कर लिया। घायल उमेश जायसवाल व आरोपी बबलू सिंह के बीच बच्चों के विवाद को लेकर तीन महीने से रंजिश चल रही थी। 23 जून को भी विवाद हुआ था। इधर, दोनों को मेडिकल कॉलेज से लखनऊ रेफर कर दिया गया है। जहां निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। रोहन वेंटिलेटर पर है।
भगवानपुर निवासी उमेश जायसवाल की बड़डाड़ चौराहे पर जायसवाल ज्वेलर्स के नाम से दुकान है। वहीं आरोपित दुर्गा सिंह मूल रूप से भौवापार का रहने वाला है। भगवानपुर में उसे नेवासा मिला है। छह-सात वर्ष से वह परिवार के साथ यहीं पर रह रहा था। तीन महीने पहले आरोपी दुर्गा सिंह के घर के पास वाॅलीबाल खेलने के दौरान रोहन और अन्य बच्चों के बीच मारपीट हुई थी। इसके बाद से ही उमेश बेटे रोहन को लेकर दुकान पर जाने लगे। 23 जून को रोहन अपनी बहन के साथ दूध लेने के लिए गांव में गया था। इस दौरान दुर्गा सिंह से उसकी कहासुनी हुई थी। इसमें एक दूसरे को देख लेने की धमकी दी गई थी। घटना के बाद उमेश ने खजनी थाने में तहरीर देकर शिकायत की थी। लेकिन, पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन

बुधवार को उमेश और रोहन दुकान से घर के लिए निकले। इसी बीच आरोपी दुर्गा ने दोनों को गोली मार दी। उमेश के पेट और रोहन को सीने में गोली लगी। उमेश के पिता सुरेश जायसवाल की तहरीर पर पुलिस हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि पिता-पुत्र मिलकर उसे पीट रहे थे। इसमें उसका सिर फट गया। बचाव में उसने गोली चला दी। पुलिस उसे गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
आरोपी के पास तमंचा बरामद
खजनी थानाध्यक्ष अनूप सिंह के नेतृत्व में दबिश देकर आरोपी दुर्गा सिंह उर्फ बबलू सिंह को रात में ही उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उसके पास से घटना में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद कर लिया है। आरोपी पर हत्या के प्रयास समेत कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
------
सक्रिय रहती पुलिस को नहीं होती घटना
लोगों में चर्चा है कि पहले के मामले में पुलिस तहरीर मिलने के बाद से सक्रिय हुई होती तो गोलीकांड की घटना नहीं होती। इस घटना के लिए लोग पुलिस को ही जिम्मेदार ठहरा रहे थे। परिजनों का आरोप है कि उन्होंने थाने को लिखित सूचना दी थी, लेकिन पुलिस ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। अगर समय रहते कार्रवाई होती, तो गोली चलने जैसी वारदात टाली जा सकती थी। गांव के लोगों ने पुलिस प्रशासन की ढिलाई पर भी सवाल खड़े किए हैं और आरोपी को कड़ी सजा दिलाने की मांग की है। घटना के बाद पूरे भगवानपुर गांव में सन्नाटा है। बच्चे और महिलाएं घर से निकलने से कतरा भी रहे हैं।

------
कोट
सर्राफा व्यापारी व उनके बेटे को गोली मारने के आरोपी दुर्गा सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके पास से तमंचा भी बरामद हुआ है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने कहासुनी-धमकी मामले की जांच क्यों नहीं की, इसकी जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
- जितेंद्र कुमार, एसपी दक्षिणी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed