फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   In Gorakhpur Zoo, Babbar Sher Pataudi's health also deteriorated...diet reduced to half

Gorakhpur Zoo: बब्बर शेर 'पटौदी' की भी सेहत बिगड़ी...आधी हो गई खुराक, 'मरियम' की मौत के बाद से है गुमसुम

Tue, 06 May 2025 12:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Tue, 06 May 2025 12:41 AM IST
सार

चिड़ियाघर में शेरनी मरियम की मौत के बाद बब्बर शेर पटौदी काफी गुमसुम रहता है। साथी के जाने के बाद वह ज्यादातर समय बाड़े के कोने में पड़ा रहता है। चिड़ियाघर में फरवरी 2021 में इटावा लायन सफारी से दो बब्बर शेर लाए गए थे। इसमें शेर पटौदी और शेरनी मरियम शामिल थी। पटौदी को गुजरात के शक्करबाग से लाया गया था।

विज्ञापन
In Gorakhpur Zoo, Babbar Sher Pataudi's health also deteriorated...diet reduced to half
चिड़ियाघर में बब्बर शेर। 

विस्तार

गोरखपुर। चिड़ियाघर में बब्बर शेर पटौदी की सेहत अभी खराब है। पिछले 15 दिनों से उसका इलाज चल रहा है। पटौदी की खुराक भी आधी हो गई है। चिड़ियाघर के चिकित्सक उसका इलाज कर रहे हैं। वहीं आईवीआरआई, बरेली की टीम भी उसके स्वास्थ्य की जांच के लिए आ सकती है।
विज्ञापन


बब्बर शेर की औसत उम्र 15 से 16 वर्ष होती है। पटौदी करीब 15 वर्ष का हो गया है। ऐसे में उम्र के साथ उसकी खुराक भी कम हो गई है। दो-तीन दिन तक उसने कुछ नहीं खाया लेकिन इलाज के बाद उसने दोबारा भोजन शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


हालांकि, चिड़ियाघर प्रशासन उसे बिना हड्डी वाला मीट ही दे रहा है। ऐसा इसलिए क्योंकि उम्र ज्यादा होने की वजह से वह हड्डी नहीं तोड़ पा रहा है। आमतौर पर बब्बर शेर को गर्मी में 10 से 12 किलो मीट दिया जाता है लेकिन पटौदी अभी केवल चार से पांच किलो ही खा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसकी गतिविधियां भी कम हो गई हैं। पटौदी में इंफेक्शन भी पाया गया था जो अब कम हो गया है। जल्द ही आईवीआरआई, बरेली से डॉक्टरों की टीम पटौदी की स्वास्थ्य जांच के लिए आ सकती है। चिड़ियाघर प्रशासन इटावा सफारी के चिकित्सकों से भी इलाज में मदद ले रहा है।

मरियम की मौत के बाद रहता है गुमसुम
चिड़ियाघर में शेरनी मरियम की मौत के बाद बब्बर शेर पटौदी काफी गुमसुम रहता है। साथी के जाने के बाद वह ज्यादातर समय बाड़े के कोने में पड़ा रहता है। चिड़ियाघर में फरवरी 2021 में इटावा लायन सफारी से दो बब्बर शेर लाए गए थे।

इसमें शेर पटौदी और शेरनी मरियम शामिल थी। पटौदी को गुजरात के शक्करबाग से लाया गया था। इसे पहले जंगल से पकड़ा गया था। इटावा सफारी में इसकी जोड़ी मरियम के साथ बनाई गई। वहां पर दोनों में नजदीकियां भी बढ़ गई थीं।


गोरखपुर आने के बाद ये दोनों एक-दूसरे को देखते रहते थे। पटौदी की उम्र करीब 15 वर्ष है। मरियम (17) इससे बड़ी थी। वह प्रदेश की सबसे उम्रदराज शेरनी थी। उम्र ज्यादा होने पर उसकी तबीयत खराब रहने लगी और दो अप्रैल 2024 को उसकी मौत हो गई।

पटौदी की सेहत में सुधार हो रहा है। उसने अब भोजन करना भी शुरू कर दिया है। चिकित्सकों की टीम उसकी निगरानी कर रही है: विकास यादव, निदेशक, चिड़ियाघर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed