{"_id":"696933b5693ac63870052f19","slug":"gorakhpur-news-auto-rickshaw-overturns-after-swerving-to-avoid-a-dog-five-passengers-injured-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-1198813-2026-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: कुत्ते को बचाने में अनियंत्रित होकर पलटा ऑटो, पांच यात्री घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: कुत्ते को बचाने में अनियंत्रित होकर पलटा ऑटो, पांच यात्री घायल
विज्ञापन
- शाहपुर थाना क्षेत्र के संत हुसैन नगर में हुआ हादसा
गोरखपुर। शाहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत संत हुसैन नगर में बृहस्पतिवार की सुबह अचानक सामने आए कुत्ते को बचाने के प्रयास में सवारी से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे ऑटो सवार पांच यात्री घायल हो गए। गनीमत रहा कि बड़ा हादसा टल गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह हादसा सुबह करीब 10:30 बजे की है। पिपराइच निवासी ऑटो चालक सतीश वर्मा धर्मशाला से सवारी लेकर पादरी बाजार की ओर जा रहा था। जैसे ही ऑटो संत हुसैन नगर के मुख्य मार्ग पर पहुंचा, उसी दौरान अचानक एक कुत्ता सामने आ गया। चालक ने उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन संतुलन बिगड़ने से ऑटो बाईं ओर पलट गया। बताया जा रहा है कि कुत्ता ऑटो के अगले पहिए के नीचे आ गया था, जिससे वाहन अनियंत्रित हो गया।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग तुरंत मदद के लिए पहुंच गए। ऑटो में सवार यात्रियों में देवरिया जिले के सोनू गुप्ता (28), हैदरगंज निवासी राम सिंहासन (55) समेत कुल पांच लोग घायल हो गए। इनमें से दो यात्रियों के सिर में चोट आई, जबकि अन्य को हाथ-पैर और शरीर के अन्य हिस्सों में हल्की चोटें लगीं।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल एक निजी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया। राहत की बात यह रही कि सभी की हालत खतरे से बाहर बताई गई है और इलाज के बाद उन्हें घर भेज दिया गया।
हादसे के चलते कुछ देर के लिए मार्ग पर यातायात भी प्रभावित हुआ, हालांकि स्थिति जल्द ही सामान्य हो गई। स्थानीय लोगों ने सड़क पर आवारा पशुओं की बढ़ती संख्या को हादसों का कारण बताते हुए प्रशासन से ठोस कदम उठाने की मांग की है।