{"_id":"67b78ac2cd59fd7010050224","slug":"gorakhpur-news-attempt-to-withdraw-money-from-the-account-of-a-big-builder-of-the-city-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-848099-2025-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: शहर के बड़े बिल्डर के खाते से रुपये निकालने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: शहर के बड़े बिल्डर के खाते से रुपये निकालने की कोशिश
विज्ञापन
कैंट थाने में मुख्य अकाउंटेंट ने अज्ञात जालसाज पर दर्ज कराया केस
गोरखपुर। कूटरचित दस्तावेज तैयार कर ई-मेल के जरिये शहर के एक बड़े बिल्डर के खाते से रुपये निकालने की कोशिश की गई है। इसके बाद कंपनी के मुख्य अकाउंटेंट ने बृहस्पतिवार को अज्ञात जालसाज के खिलाफ कैंट थाने में केस दर्ज कराया। कैंट पुलिस साइबर विशेषज्ञ की मदद से आरोपी का पता लगाने में जुट गई है।
मुख्य अकाउंटेंट परमानंद उपाध्याय ने तहरीर में लिखा कि 18 फरवरी 2025 को संस्थान का फर्जी लेटर हेड तैयार कर उसपर हस्ताक्षर करके अंजान व्यक्ति ने बैंक के ई-मेल पर भेजा। लेटरहेड में लिखा था कि चेकबुक खत्म हो गया है। यह हवाला देकर एक खाते में 8.48 लाख रुपये आरटीजीएस करने का निवेदन किया। उस समय बिल्डर के अकाउंटेंट बैंक में ही मौजूद थे। इसलिए जालसाजी नहीं हो पाई। अब जालसाज का पता लगाने के लिए बिल्डर ने केस दर्ज कराया है। एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है। साक्ष्य के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।