फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Artists from Nepal will also stage in Bharat Rang Mahotsav.

Gorakhpur News: भारत रंग महोत्सव में नेपाल के कलाकार भी करेंगे मंचन

Wed, 29 Jan 2025 01:41 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Artists from Nepal will also stage in Bharat Rang Mahotsav.
दो से सात फरवरी तक प्रेक्षागृह में सजेगा नाटकों का मंच
विज्ञापन


अभियान थिएटर ग्रुप कर रहा कार्यक्रम की तैयारी

गोरखपुर। राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय की ओर से भारत रंग महोत्सव का आयोजन पहली बार गोरखपुर में होने जा रहा है। दो से सात फरवरी तक प्रेक्षागृह में नाटकों का मंच सजाया जाएगा। इसमें नेपाल राष्ट्र से भी पहली बार कलाकार आ रहे हैं जो नाटक का मंचन करेंगे।

महोत्सव का आयोजन अभियान थिएटर ग्रुप के निर्देशन में होगा। इसके स्थानीय समन्वयक के रूप में श्रीनारायण पांडेय को नियुक्त किया गया है। श्रीनारायण पांडेय ने बताया कि महोत्सव में तीन फरवरी को देहरादून की टीम की ओर से ''''अंधा युग'''' का मंचन होगा। इसके निर्देशक अखिलेश नारायण हैं। चार फरवरी को कोलकाता की टीम ''''मायापुरी'''' का मंचन करेगी, निर्देशन अतानु सरकार ने किया है। पांच फरवरी को असम की टीम ''''रघुनाथ'''' नाटक प्रस्तुत करेगी, जिसे विद्युत कुमार नाथ ने निर्देशित किया है।
विज्ञापन

छह फरवरी को नेपाल की टीम ''''जून: मोर देन ए फेयरी टेल'''' का प्रदर्शन करेगी, जिसकी निर्देशिका नम्रता केसी हैं। सात को जयपुर की टीम ''''गोवर्धन के जूते'''' का मंचन करेगी। निर्देशन देशराज गुर्जर ने किया है। ये सभी नाटक बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में प्रतिदिन शाम छह बजे से प्रस्तुत किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि गोरखपुर को इस आयोजन के लिए चुना जाना पूरे पूर्वांचल के लिए गर्व की बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed