फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Anshika from Gorakhpur showed the sky to Sakshi from Ayodhya

Gorakhpur News: गोरखपुर की अंशिका ने अयोध्या की साक्षी को दिखाया आसमान

Thu, 09 Oct 2025 02:08 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Oct 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Anshika from Gorakhpur showed the sky to Sakshi from Ayodhya
8 रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित 69 वीं प्रदेशीय विद्यालयीय कुश्ती प्रतियोगिता में एक दूसर
राज्यस्तरीय माध्यमिक विद्यालयी बालक-बालिका कुश्ती प्रतियोगिता की हुई शुरुआत
विज्ञापन

पहले दिन बालिका वर्ग के हुए मुकाबले, गोरखपुर और वाराणसी के पहलवानों का रहा दबदबा
गोरखपुर। 69वीं माध्यमिक विद्यालयी राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता की शुरुआत बुधवार को रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम के कुश्ती हॉल में हुई। पहले दिन 50 किलो भारवर्ग में गोरखपुर की अंशिका ने अयोध्या की साक्षी को पटकनी देकर विजेता बनीं। प्रतियोगिता के पहले दिन गोरखपुर और वाराणसी के पहलवानों का दबदबा रहा।
प्रतियोगिता के अंडर-14 बालिका वर्ग के 33 किलोग्राम भार वर्ग में मेरठ की सोनम, 30 किलो में मुरादाबाद की दिव्या, 36 किलो में वाराणसी की खुशी शर्मा, 39 किलो में स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर की रागिनी, 46 किलो में वाराणसी की साक्षी भारद्वाज, 50 किलो में स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर की अंशिका चौहान, 54 किलो में वाराणसी की अंदरी पटेल, 58 किलो में गोरखपुर मंडल की शिवानी, 62 किलो में मुरादाबाद की आयुषी सागर विजेता बनीं।
विज्ञापन

अंडर-17 बालिका वर्ग में 40 किलो भार वर्ग में आजमगढ़ की अंशु यादव, 46 किलो में वाराणसी की आकांक्षा यादव, 49 किलो में मुरादाबाद की साक्षी, 57 किलो में सहारनपुर की अंशिका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंडर-19 50 किलो भार वर्ग में वाराणसी की प्रतिभा यादव, 53 किलो में मेरठ की डॉली राणा, 55 किलो में वाराणसी की आंचल यादव, 57 किलो में गोरखपुर की अर्पिता, 59 किलो में वाराणसी की खुशी चौहान, 62 किलो में मेरठ की रेनू, 65 किलो में मुरादाबाद की अंजली चौधरी, 68 किलो में स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर की अंशिका यादव, 72 किलो में वाराणसी की पायल यादव, 76 किलो में मेरठ की इतिशा विजयी हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पूर्व प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि गोरखपुर ग्रामीण विधायक विपिन सिंह ने किया। अतिथियों का स्वागत जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. अमरकांत सिंह ने किया। आभार ज्ञापन संयुक्त शिक्षा निदेशक सतीश सिंह ने किया। संचालन पहलवान सुभाष राय व डॉ. दिनेश मणि ने किया।

इस अवसर पर अजीत सिंह, डॉ. अरुण सिंह, डॉ. विश्व प्रकाश सिंह, ओपी सिंह, हरे राम मिश्र, वाचस्पति शुक्ला, डॉ. पीयूष श्रीवास्तव डॉ. अरुणेंद्र राय, विवेकानंद मिश्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed