फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   In Gorakhpur Animal smugglers from the city and Kushinagar tried to steal animals in Nandanagar, two arrested.

Gorakhpur News: शहर और कुशीनगर के पशु तस्करों ने की थी नंदानगर में पशु उठाने की कोशिश, दो गिरफ्तार

Thu, 30 Oct 2025 01:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Thu, 30 Oct 2025 01:28 AM IST
सार

पूछताछ व मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपियों की पहचान की और केस दर्ज किया। आरोपियों की पहचान कुशीनगर के जटहां बाजार निवासी जवाहिर व उसके साथी गुलरिहा के हरिसेवकपुर निवासी सतीश यादव, हरिसेवकपुर निवासी कमलेश यादव, पिपराइच थाना क्षेत्र के पिपरा निवासी शिवम यादव, पादरी बाजार निवासी राजवीर यादव उर्फ मटेलू, हरिसेवकपुर का रामभजन यादव के नाम सामने आए हैं।

विज्ञापन
In Gorakhpur Animal smugglers from the city and Kushinagar tried to steal animals in Nandanagar, two arrested.
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक

विस्तार

26 अक्तूबर को शहर और संतकबीरनगर के तस्करों ने नंदानगर के पवन विहार कॉलोनी में पशु चोरी की कोशिश की थी। इसका पर्दाफाश पुलिस की जांच में हुआ।

विज्ञापन


सीसीटीवी कैमरे और मुखबिर सूचना के आधार पर झरना टोला चौकी इंचार्ज अतुल तिवारी ने छह नामजद समेत नौ लोगों पर केस दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान गुलरिहा के हरसेवकपुर नंबर दो निवासी रामभजन यादव और राजवीर यादव उऊर् मटेलू के रूप में हुई है।
विज्ञापन


चौकी प्रभारी अतुल कुमार तिवारी ने बताया कि बीते 26 अक्तूबर की सुबह 4:52 बजे सोनू गिरि नाम के शख्स ने पुलिस कंट्रोल रूम पर कॉल कर घटना की जानकारी दी। सोनू ने बताया कि पवन विहार शिव मंदिर के पास पिकअप पर सवार कुछ लोग पालतू पशुओं को लादने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विरोध पर आरोपियों ने तमंचा दिखाकर उसे और मोहल्ले के लोगों को जान से मारने की धमकी दी। हल्ला मचाने पर स्थानीय लोग जुट गए, जिसके बाद आरोपी पिकअप सहित मौके से भाग गए।

घटना की सूचना पर वह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। वहां सोनू गिरि, उनके भाई भोलू गिरि और अन्य स्थानीय लोगों ने बताया कि हथियारबंद युवकों ने डकैती की योजना बनाकर क्षेत्र में दहशत फैलाने की कोशिश की। जांच के दौरान पुलिस ने पवन विहार मोहल्ले में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें बिना नंबर प्लेट की पिकअप सुबह 3:44 बजे पवन विहार की ओर जाती और थोड़ी देर बाद लौटती दिखी।

पूछताछ व मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपियों की पहचान की और केस दर्ज किया। आरोपियों की पहचान कुशीनगर के जटहां बाजार निवासी जवाहिर व उसके साथी गुलरिहा के हरिसेवकपुर निवासी सतीश यादव, हरिसेवकपुर निवासी कमलेश यादव, पिपराइच थाना क्षेत्र के पिपरा निवासी शिवम यादव, पादरी बाजार निवासी राजवीर यादव उर्फ मटेलू, हरिसेवकपुर का रामभजन यादव के नाम सामने आए हैं।


इनके साथ तीन अज्ञात युवक भी शामिल बताए गए हैं। पुलिस ने मामले में दो पशु तस्करों को गिरफ्तार कर भेज दिया। वहीं फरार उनके अन्य साथियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

आरोपियों ने हथियारों के बल पर क्षेत्र में डकैती की योजना बनाई थी और उसी के तहत पशुओं को जबरन वाहन में लादने की कोशिश की थी। जांच में आरोप सही पाए जाने पर एम्स थाना पुलिस ने छह नामजद व तीन अज्ञात पशु तस्करों के खिलाफ केस दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है: अभिनव त्यागी, एसपी सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed