फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Animal smugglers created havoc in Civil Lines, pelted stones at colonists.

Gorakhpur News: सिविल लाइंस में पशु तस्करों का उत्पात, कॉलोनीवासियों पर पत्थर बरसाए

Fri, 20 Dec 2024 12:55 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Dec 2024 12:55 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Animal smugglers created havoc in Civil Lines, pelted stones at colonists.
गोरखपुर। सिविल लाइंस इलाके में सिटी मॉल के पास बुधवार देर रात पशु तस्करों ने करीब 30 मिनट तक उत्पात मचाया। पिकअप से करीब 15 की संख्या में आए पशु तस्करों ने सिटी मॉल के पास से एक गोवंश को लाद लिया। दूसरे गोवंश के भागने पर कॉलोनी में दौड़ाकर उसे पकड़ने लगे। कॉलोनीवासियों ने विरोध किया तो तस्कर पथराव करने लगे। फिर सबके बीच से गोवंश को लादकर ले गए।
विज्ञापन

सिविल लाइंस स्थित सीतापुर आंख अस्पताल के पास रहने वाले अशोक यादव ने कैंट थाने में तहरीर देकर बताया कि बुधवार रात करीब 1:20 बजे एक पिकअप से चार से पांच और 10-12 लोग दोपहिया वाहन से आए। उनके आवास से दो गोवंश उठा ले गए। सिविल लाइंस काॅलोनी के नीरज ने देखकर विरोध किया तो पशु तस्कर ईंट-पत्थर चलाने लगे। इसके बाद पुलिस को फोन किया। डायल 112 पर सूचना देने के करीब 30 मिनट बाद पुलिस पहुंची। तब तक पशु तस्कर फरार हो चुके थे। कैंट पुलिस ने मौके पर छानबीन की।
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना
सीतापुर आंख अस्पताल के पास एक दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में घटना कैद हुई है। इसमें दिख रहा है कि रात 1:11 बजे एक पिकअप आकर रुकी। एक गली में गाड़ी को लगाया। वहां दुकान के सामने बैठे गोवंश को उठाकर पिकअप में लाद लिया। मौके पर मौजूद एक दुकानदार के कार चालक ने बताया कि दूसरा गोवंश सिटी मॉल के पीछे एमपी बालिका इंटर कॉलेज के सामने काॅलोनी में भागा। पशु तस्कर उसे पकड़ने के लिए दौड़े। कॉलोनी के नीरज पांडेय ने बताया कि रात के समय पिता ने विरोध किया तो तस्कर गाली देते हुए पत्थर चलाने लगे। यह देख काॅलोनी के और भी लोग बाहर निकल आए। एमपी बालिका इंटर कॉलेज के सामने चौराहे पर दोनों तरफ से पत्थरबाजी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


डराने के लिए बजाया पुलिस का सायरन तो कार तोड़ी
नीरज पांडेय ने बताया कि इस दौरान कॉलोनी में रहने वाले एक व्यक्ति कार लेकर आए। इसमें सायरन लगा था। बजाने पर पिकअप लेकर तस्कर भागने लगे। उन्हाेंने सायरन बजाते हुए पिकअप का पीछा किया। इस पर तस्कर पिकअप को लेकर पहले एमपी बालिका के बगल की गली में घुस गए। आगे रास्ता बंद देख पिकअप को तेजी से पीछे किया। पिकअप को तेजी से पीछे आते देख कार सवार किनारे हो गए। इसके बाद पशु तस्कर कार पर पत्थर बरसाते हुए निकल गए। इसमें कार भी क्षतिग्रस्त हो गई।

काॅलोनी में बड़े अधिकारियों का भी आवास
सिविल लाइंस में जिस जगह घटना हुई, वहां पर जिले के प्रशासनिक और पुलिस के अधिकारियों के आवास भी हैं। इसके बाद भी पशु तस्करों ने जो दुस्साहस दिखाया, यह सोचकर हर कोई हैरान है। पुलिस सिविल लाइंस से लगायत शाहपुर, पिपराइच और नौसड़ के आस-पास के कैमरे खंगाल कर तस्करों को पकड़ने के प्रयास में जुटी है।


खोवा मंडी से भी ले गए चार गोवंश
बृहस्पतिवार को पीड़ित अशोक यादव के घर खोवा मंडी से कुछ लोग पहुंचे। उन्होंने बताया कि एक सप्ताह पहले खोवा मंडी से उनके चार गोवंश पशु तस्कर उठा ले गए थे। एक व्यक्ति ने बताया कि काली मंदिर के पास से भी 10 दिन पहले गोवंश ले गए थे। विरोध पर पशु तस्कर गाली देने लगे।


वर्जनसीसीटीवी कैमरे की मदद से पशु तस्करों की तलाश चल रही है। गिरफ्तारी के लिए टीमें लगा दी गई हैं। रात के समय गोलघर और पार्क रोड पर भी पिकेट लगाई जाएगी।
-अभिनव त्यागी, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed