फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Animal smuggler with a reward of Rs 25,000 arrested in AIIMS

Gorakhpur News: एम्स में 25 हजार का इनामी पशु तस्कर गिरफ्तार

Tue, 23 Sep 2025 01:32 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Sep 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Animal smuggler with a reward of Rs 25,000 arrested in AIIMS
गोरखपुर। एम्स थाने की पुलिस ने कुशीनगर जिले के कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के कटकुईया के सेमरा हरदो निवासी तौसिफ आलम को गिरफ्तार किया है। तौसिफ आलम पर विभिन्न थानों में कुल 24 मामले दर्ज हैं, जिनमें चार थानों में गैंगस्टर एक्ट के तहत भी केस शामिल हैं। उसे 25 हजार रुपये का इनामी अपराधी घोषित किया गया था।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, दो जून 2025 की रात को बदमाशों ने वादी के गोवंश को पिकअप वाहन में लादकर ले जाने की घटना को अंजाम दिया था। इस संबंध में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। सोमवार को पुलिस ने एम्स क्षेत्र से एक आरोपी तौसिफ को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। थाना प्रभारी संजय मिश्रा ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी लंबे समय से पशु तस्करी और अन्य संगठित अपराधों में शामिल था। उसके गिरोह के अन्य गुर्गों की भी तलाश जारी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed