फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Angry at not being given fish, the miscreants beat up the man

Gorakhpur News: मछली नहीं देने से नाराज मनबढ़ों ने की मारपीट

Tue, 13 May 2025 01:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Tue, 13 May 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Angry at not being given fish, the miscreants beat up the man
चिलुआताल क्षेत्र के बालापार गांव का मामला, केस दर्ज
विज्ञापन

चिलुआताल। क्षेत्र के बालापार गांव में मछली लेने के विवाद में मनबढ़ों ने मछुआरों को मारपीट कर घायल कर दिया। मनबढ़ों उसकी झोपड़ी में आग लगा दी। पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज मामले की छानबीन शुरु कर दी है।
बालापार गांव निवासी लालबचन पासी पुत्र स्व. रामपत ने पुलिस को तहरीर देकर बताया गया कि चिलुआताल के किनारे नाव रख कर गांव के ही दीपचन्द्र, छब्बू , चद्रमान, जयराम सहित कई लोग नाव रखकर मछली मारने का कार्य करते है। सभी लोग झोपड़ी में अपना सामान रखते थे। शुक्रवार को दिन के लगभग दो बजे के आसपास गांव के ही नसीम, गुड्डू, ताहिर, इलियास व इरसाद मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

वह मछली मांगने लगे। लोगों ने बताया कि इस समय मछली खत्म हो गई है। सुबह के समय आइए मछली मिल जाएगी। इसी बात से नाराज होकर उक्त लोग अपशब्दों का प्रयोग करते हुए तुरंत मछली मारकर देने का दबाव बनाया। इधर शोर सुन कर गांव के कई लोग पहुंच गए तो धमकाते हुए चले गए। रात 11 बजे लोग डिब्बे में ज्वलनशील पदार्थ लेकर ताल के किनारे पहुंचे। इसके बाद मेरे ऊपर असलहा सटाकर उसकी बट से वार कर दिया। फिर मारपीट कर घायल कर दिए। इसके बाद झोपड़ी में आग लगाते हुए नाव को जला डाला। पुलिस को पीड़ितों की तहरीर पर केस दर्ज कर मामले की छानबीन में जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed