फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   In Gorakhpur, Angry at her boyfriend's beating, a student committed suicide by hanging herself

Gorakhpur News: प्रेमी की पिटाई से नाराज होकर छात्रा ने फंदा लगाकर दी जान- मानसिक रुप से करता था प्रताड़ित

Sat, 13 Sep 2025 01:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sat, 13 Sep 2025 01:48 AM IST
सार

बृहस्पतिवार को दोनों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इससे नाराज होकर देर शाम युवक गौरीबाजार से छात्रा के गांव पहुंचा। उसे फोनकर गांव के बाहर बुलाकर उसके साथ अभद्रता की। उसने मारपीट करते हुए छात्रा का मोबाइल छीन लिया और धमकी देकर चला गया।

विज्ञापन
In Gorakhpur, Angry at her boyfriend's beating, a student committed suicide by hanging herself
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खजनी थाना क्षेत्र के महुआडाबर चौकी क्षेत्र में बृहस्पतिवार रात प्रेमी की पिटाई से नाराज होकर 17 वर्षीय छात्रा ने कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पर फॉरेंसिक टीम संग मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। वहीं, पुलिस ने परिजन की तहरीर पर युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


थानाक्षेत्र निवासी छात्रा 12वीं की छात्रा थी। चौकी इंचार्ज अभिषेक सिंह के अनुसार, किशोरी का देवरिया के गौरीबाजार निवासी युवक से प्रेम संबंध थे। दोनों के बीच अक्सर मोबाइल पर घंटों बातचीत होती थीं। बृहस्पतिवार को दोनों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इससे नाराज होकर देर शाम युवक गौरीबाजार से छात्रा के गांव पहुंचा।
विज्ञापन


उसे फोनकर गांव के बाहर बुलाकर उसके साथ अभद्रता की। उसने मारपीट करते हुए छात्रा का मोबाइल छीन लिया और धमकी देकर चला गया। आरोप है कि इससे क्षुब्ध होकर छात्रा ने देर रात कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। शुक्रवार सुबह परिजनों ने शव लटकता देख पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


चौकी इंचार्ज अभिषेक सिंह के अनुसार, प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि मृतका का प्रेमी उसके साथ मारपीट करता था और मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था। फिलहाल आरोपी युवक को हिरासत में लिया गया है और उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed