फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: An elderly woman ran away from BRD fearing surgery

Gorakhpur News: ऑपरेशन के डर से बीआरडी से भागी थी बुजुर्ग महिला

Fri, 25 Jul 2025 01:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jul 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: An elderly woman ran away from BRD fearing surgery
राजघाट पुलिस ने स्थानीय नागरिक की मदद से पकड़ा
विज्ञापन

गुलहरिया। बीआरडी मेडिकल कॉलेज के गाइनी वार्ड से बुधवार सुबह संदिग्ध हालात में लापता बुजुर्ग महिला देर रात राजघाट पर टहलते हुए मिल गई। स्थानीय नागरिक की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पकड़ लिया। पूछताछ में महिला ने पेट के ऑपरेशन के डर से अस्पताल से लापता होने की बात बताई। पुलिस ने महिला को परिजनों के हवाले कर दिया है।

मूलरूप से देवरिया के बघौचघाट तिरमा साहुन टोला प्रदीप यादव ने बताया कि पेट में शिकायत को लेकर उन्होंने अपनी 60 वर्षीय भाभी कौशिल्या मंगलवार रात बीआरडी मेडिकल कॉलेज के गाइनी वार्ड में भर्ती कराया था। बुधवार सुबह वार्ड के बिस्तर से वह गायब मिलीं। खोजबीन के बाद मेडिकल प्रशासन ने सूचना मेडिकल चौकी पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में गुमशुदगी दर्ज कर तलाश कर रही थी। इस बीच रात करीब 12 बजे राजघाट क्षेत्र में बुजुर्ग महिला को अकेला भटकता देख वहां के नागरिक ने सूचना पुलिस कंट्रोल रूम में दी। इसके बाद पहुंची राजघाट पुलिस ने महिला के फोटो से पहचान कराकर घरवालों को बुलाकर सौंप दिया। महिला ने पुलिस को बताया कि कई दिनों से पेट में दर्द था। एक बार देवरिया में ऑपरेशन भी कराया गया, लेकिन ठीक नहीं हुआ। इस बार भी ऑपरेशन की बात सुनकर डर गई थी, जिसके कारण बिना बताए वार्ड से चली गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed