{"_id":"670eeaed294e1ad8b6058694","slug":"gorakhpur-news-amitabh-thakur-remained-under-house-arrest-for-four-hours-in-dak-bungalow-case-in-cantt-police-station-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-717282-2024-10-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बैरंग वापस लौटाया: डाक बंगले में चार घंटे नजरबंद रहे अमिताभ ठाकुर, कैंट थाने में केस दर्ज- ट्रेन से हुई वापसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैरंग वापस लौटाया: डाक बंगले में चार घंटे नजरबंद रहे अमिताभ ठाकुर, कैंट थाने में केस दर्ज- ट्रेन से हुई वापसी
Wed, 16 Oct 2024 03:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 16 Oct 2024 03:51 AM IST
सार
सुबह नौ बजे अमिताभ ठाकुर सिंचाई विभाग के डाक बंगला पहुंचे। वहां उन्हें बाहर निकालने के लिए पहले विभाग के कर्मचारियों ने काफी देर तक जोर-आजमाइश की। काफी देर तक यह तमाशा चलता रहा। इसके बाद कैंट थाने की पुलिस वहां पहुंची और अमिताभ ठाकुर को नजरबंद कर दिया।
विज्ञापन
डाक बंगले पर नजरबंद किए गए अमिताभ ठाकुर, स्टेशन के प्लेटफार्म पर पूर्व आईपीएस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
डॉक्टर अनुज सरकारी पर हमला करने के आरोपी सिपाही पंकज के पक्ष में धरना देने गोरखपुर आए आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर को मंगलवार को कैंट पुलिस ने चार घंटे तक सिंचाई विभाग के डाक बंगले में नजरबंद रखा।
सुबह नौ बजे अमिताभ ठाकुर सिंचाई विभाग के डाक बंगले पर पहुंचे थे। पुलिस ने उन्हें दोपहर दो बजे लखनऊ जाने वाली ट्रेन में बैठाकर रवाना कर दिया। इस मामले में अमिताभ ठाकुर और संगठन के जिलाध्यक्ष सत्येंद्र शर्मा पर कैंट थाने में सरकारी काम में बाधा डालने का केस दर्ज किया गया है।
अमिताभ ने सिपाही को न्याय न मिलते तक अनशन की घोषणा की थी। पुलिस के अनुसार, सिंचाई विभाग के डाक बंगले के केयर टेकर जितेंद्र कुमार ने तहरीर देकर बताया कि बिना अलाॅट कराए सुबह अमिताभ ठाकुर ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ डाक बंगले के कमरे में कब्जा जमा लिया। समझाने पर भी उन्होंने कमरा खाली नहीं किया। कार्रवाई के लिए जितेंद्र ने अमिताभ ठाकुर और सत्येंद्र शर्मा के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन
डाक बंगले पर खूब हुआ तमाशा
सुबह नौ बजे अमिताभ ठाकुर सिंचाई विभाग के डाक बंगला पहुंचे। वहां उन्हें बाहर निकालने के लिए पहले विभाग के कर्मचारियों ने काफी देर तक जोर-आजमाइश की। काफी देर तक यह तमाशा चलता रहा। इसके बाद कैंट थाने की पुलिस वहां पहुंची और अमिताभ ठाकुर को नजरबंद कर दिया।
एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि डाक बंगले के केयर टेकर ने कैंट थाने में तहरीर दी है। इसके आधार पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर और अन्य पर सरकारी काम में बाधा डालने का केस दर्ज किया गया है।