{"_id":"67e6fed9048750a7370f765f","slug":"gorakhpur-news-ambulance-collides-with-dumper-five-injured-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-884250-2025-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: डंपर से टकराई एंबुलेंस, पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: डंपर से टकराई एंबुलेंस, पांच घायल
विज्ञापन
सहजनवां। थाना क्षेत्र के सीहापार ओवरब्रिज पर खराब पड़े डंपर से प्राइवेट एंबुलेंस भिड़ गई। इसमें चालक समेत पांच लोग घायल हो गए। घायलों को सहजनवां सीएचसी पर पहुंचाया गया, जहां से दो को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
बिहार के मुजफ्फरपुर निवासी चालक मिथिलेश दिल्ली से अकेले एंबुलेंस लेकर बिहार जा रहा था। शुक्रवार सुबह छह बजे एंबुलेंस सीहापार ओवरब्रिज खड़े खराब डंपर से पीछे से टकरा गई। बताया जा रहा है कि खराब डंपर के टोचन के लिए ट्रैक्टर भी खड़ा था। इसके बगल में खड़े चार लोग भी चपेट में आ गए।
मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को सरकारी एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया। चालक के अलावा अन्य घायलों की पहचान बस्ती के थाना कप्तानगंज मझौआ चौबे निवासी सुरेश और नगर के नाथनगर महोबरी निवासी शिवकुमार के रूप में हुई।