फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   In Gorakhpur, Along with color in namkeen, bad oil and spices are also there...big recovery in raid

गोरखपुर में मिलावट का खेल: नमकीन में रंग के साथ खराब तेल-मसाले भी...छापे में बड़ी बरामदगी- आप भी रखें ध्यान

Sat, 08 Mar 2025 01:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sat, 08 Mar 2025 01:11 AM IST
सार

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम को सूचना मिली थी कि शहर में कुछ जगहों पर नमकीन में भी मिलावट हो रही है। टीम अंधियारीबाग में संचालित परी नमकीन के कारखाने पर पहुंची तो वहां नमकीन में रंग और एक्सपायर्ड मसाला मिलाते पकड़ा गया। संचालक ने कार्रवाई का विरोध करते हुए 100 रुपये का पंजीयन प्रमाणपत्र दिखाया। टीम ने यहां से रंगा हुआ हरा मटर, नमकीन, बेसन, तेल और मसाले सहित पांच नमूने लिए।

विज्ञापन
In Gorakhpur, Along with color in namkeen, bad oil and spices are also there...big recovery in raid
खाद्य सुरक्षा विभाग ने पकड़ी मिलावटी नमकीन की फैक्टरी। - फोटो : स्रोत --खाद्य विभाग

विस्तार

होली पर घर-घर खपाने के लिए मिलावटखोरों ने खराब तेल व मसालों से बड़ी मात्रा में नमकीन तैयार किया है। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शुक्रवार को अंधियारी बाग में संचालित परी नमकीन ब्रांड के कारखाना पर छापा मारा तो वहां तीन क्विंटल खराब नमकीन बरामद किया गया।
विज्ञापन


इसके अलावा ढाई क्विंटल एक्सपायर्ड मसाले और तेल भी बरामद किया गया। जहां नमकीन बनाई जा रही थी, वहां गंदगी भी थी। टीम ने नमकीन के पांच नमूने लिए और उन्हें नष्ट कराया। एक्सपायर हो चुके मसाले को पानी में डाला तो रंग लाल हो गया। इसके अलावा एक सप्ताह पहले बस स्टेशन से पकड़े गए खोवा का अब तक कोई दावेदार नहीं आने पर उसे भी नष्ट कराया गया।
विज्ञापन


खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम को सूचना मिली थी कि शहर में कुछ जगहों पर नमकीन में भी मिलावट हो रही है। टीम अंधियारीबाग में संचालित परी नमकीन के कारखाने पर पहुंची तो वहां नमकीन में रंग और एक्सपायर्ड मसाला मिलाते पकड़ा गया। संचालक ने कार्रवाई का विरोध करते हुए 100 रुपये का पंजीयन प्रमाणपत्र दिखाया। टीम ने यहां से रंगा हुआ हरा मटर, नमकीन, बेसन, तेल और मसाले सहित पांच नमूने लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद कारखाने को बंद करने का निर्देश दिया। इसके बाद टीम ने गीडा में भी नमकीन और पिपराइच में किराने की दुकान से बेसन और तेल का नमूना लिया। टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी हितेंद्र मोहन तिवारी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी उमाशंकर सिंह, शैलेंद्र श्रीवास्तव, प्रतिमा उपाध्याय शामिल रहे।

निजामपुर में तीसरी मंजिल पर चल रहा था मिठाई का कारखाना
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शहर के निजामपुर में एक घर की तीसरी मंजिल पर चल रहे पेड़ा के कारखाने को पकड़ा। वहां मैदा और चीनी रखी हुई थी। टीम पहुंची तो पहले दरवाजा खोलने के लिए आई कार्ड मांगा गया। इसके बाद एक महिला दरवाजे पर पहुंच गई।

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम में शामिल महिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने घर में प्रवेश किया तो तीसरी मंजिल पर कारखाना चलता मिला। टीम ने घर में लगे सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर मांगी तब जाकर मिठाई बनाने की बात घरवालों ने स्वीकार की। वहां मिठाई का नमूना लिया गया।


अंधियारीबाग में संचालित नमकीन फैक्टरी की जांच कर पांच नमूने लिए गए। वहां एक्सपायर्ड मसाले, खराब नमकीन के साथ सिंथेटिक रंग भी मिला। इसके अलावा पेड़ा बनाने के एक कारखाने से भी नमूना लिया गया: डॉ. सुधीर कुमार सिंह, सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed