{"_id":"67841c5a4ac010740207095c","slug":"gorakhpur-news-allegation-of-sexual-exploitation-of-female-employee-hotel-operator-arrested-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-807123-2025-01-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: महिला कर्मी के यौन शोषण का आरोप, बनाया अश्लील वीडियो- होटल संचालक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: महिला कर्मी के यौन शोषण का आरोप, बनाया अश्लील वीडियो- होटल संचालक गिरफ्तार
Mon, 13 Jan 2025 12:07 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jan 2025 12:07 PM IST
सार
गीडा थाना प्रभारी विजय सिंह ने बताया है कि संतकबीरनगर जिले के बखिरा थाना क्षेत्र के कोपिया निवासी अष्टभुजा गिरी गीडा क्षेत्र में होटल चलाता है। आरोपी ने अपने होटल में काम करने वाली एक महिला कर्मी का उसके प्रेमी के साथ चोरी छिपे अश्लील वीडियो बना लिया।
विज्ञापन
आरोपी अष्टभुजा गिरी
- फोटो : स्त्रोत-पुलिस
विस्तार
इलाके के एक होटल संचालक पर आरोप है कि उसने महिला कर्मी का उसके प्रेमी के साथ अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर यौन शोषण करता रहा। गीडा पुलिस ने केस दर्ज करके आरोपी होटल संचालक अष्टभुजा गिरी को गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया है।
विज्ञापन
गीडा थाना प्रभारी विजय सिंह ने बताया है कि संतकबीरनगर जिले के बखिरा थाना क्षेत्र के कोपिया निवासी अष्टभुजा गिरी गीडा क्षेत्र में होटल चलाता है। आरोपी ने अपने होटल में काम करने वाली एक महिला कर्मी का उसके प्रेमी के साथ चोरी छिपे अश्लील वीडियो बना लिया।
विज्ञापन
वीडियो दिखाकर वायरल करने की धमकी देने लगा और महिला को ब्लैकमेल कर शारीरिक शोषण करने लगा। परेशान पीड़िता ने शनिवार को पुलिस को तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गीडा क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी अष्टभुजा गिरी के खिलाफ गीडा थाने में चार केस पहले से ही दर्ज हैं।
विज्ञापन