{"_id":"6870188c8f31c4c87808b3b9","slug":"gorakhpur-news-allegation-lekhpals-clerk-got-the-land-registered-in-his-name-by-showing-the-farmer-as-dead-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-998597-2025-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोप : लेखपाल के मुंशी ने किसान को मृत दिखाकर अपने नाम कराई जमीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरोप : लेखपाल के मुंशी ने किसान को मृत दिखाकर अपने नाम कराई जमीन
विज्ञापन
जानकारी के बाद पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ थाने व तहसील में की शिकायत
कैंपियरगंज। थाना क्षेत्र के लेखपाल के मुंशी पर किसान को मृत दिखाकर अपने नाम जमीन कराने का मामला सामने आया है। आरोप है कि मुंशी ने संतकबीरनगर निवासी बागीशधर उर्फ कृष्णा राय को सरकारी दस्तावेजों में मृत दिखाकर उनकी जमीन का वरासत अपने नाम करा लिया। मामला संज्ञान में आने के बाद पीड़ित ने इसकी शिकायत कैंपियरगंज थाने में की है।
मूलरूप से संतकबीरनगर के बाहिलापार माधोपुर निवासी पुरूषोत्तम राय के बेटे बागीशधर ने बताया कि उनकी कैंपियरगंज तहसील के भरगाई गांव में 0.0243 हेक्टेयर भूमि है। आरोप है कि थानाक्षेत्र के लेखपाल के मुंशी ने मई 2001 में उनके पिता को मृत दिखाकर पिछले साल 18 दिसंबर को वरासत के लिए आवेदन किया। इसके बाद 20 दिसंबर को खतौनी में अपना नाम दर्ज करा लिया। जबकि उनके पिता वर्तमान में जीवित हैं। आरोपी मुंशी अनुसूचित जाति में आता है। जबकि वह सामान्य वर्ग की श्रेणी के हैं। मामला संज्ञान में आने के बाद वह अपने पिता संग कैंपियरगंज थाने व तहसील पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। वहीं इस संबंध में तहसीलदार नरेंद्र कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। इधर, कैंपियरगंज थाना प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मामले की जांच की जा रही है।