फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur news: All major ghats will be cleaned before Ganga Dussehra

Gorakhpur News: गंगा दशहरा के पहले सभी प्रमुख घाटों पर होगी सफाई

Fri, 14 Jun 2024 05:46 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jun 2024 05:46 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur news: All major ghats will be cleaned before Ganga Dussehra
गोरखपुर। गंगा दशहरा पर राजघाट, सूर्यकुंड धाम सहित अन्य प्रमुख घाटों पर विशेष सफाई अभियान शुक्रवार से चलेगा। इसके अलावा ईद उल अजहा, जगन्नाथ यात्रा को लेकर भी विशेष सतर्कता बरती जाएगी। बकरीद पर सफाई और बिजली-पानी की उपलब्धता को लेकर प्रशासन ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर अधिकारियों को बड़ा मंगल, गंगा आरती आदि त्योहार पर बिजली-पानी की उपलब्धता, कानून व्यवस्था को लेकर निर्देश दिए। इसके बाद कमिश्नर, डीएम और एसएसपी ने अधिकारियों को इस संबंध में गाइड लाइन जारी की है। डीएम कृष्णा करुणेश ने बताया कि जुलाई से लागू होने वाले नए कानून को लेकर व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाना है। इसके अलावा सभी अधिकारियों से कहा गया है कि वे जनता दर्शन में फरियादियों की समस्या का त्वरित समाधान करें। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान एडीजी जोन डॉ केएस प्रताप कुमार, कमिश्नर अनिल ढींगरा, डीआईजी आनंद कुलकर्णी, डीएम कृष्णा करुणेश, एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर, नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल, सीएमओ आशुतोष दुबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed