{"_id":"670074dbe04e04f5300d8974","slug":"gorakhpur-news-all-cut-points-from-zero-point-to-sahjanwan-will-be-closed-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-706518-2024-10-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: जीरो प्वाइंट से सहजनवां तक सभी कट प्वाइंट होंगे बंद, सड़के होंगी जीरो फैटलिटी घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: जीरो प्वाइंट से सहजनवां तक सभी कट प्वाइंट होंगे बंद, सड़के होंगी जीरो फैटलिटी घोषित
Sat, 05 Oct 2024 10:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Sat, 05 Oct 2024 10:31 AM IST
सार
उप चिकित्साधिकारी ने एंबुलेंस रिस्पॉन्स टाइम के बारे में जानकारी दी कि गोरखपुर में प्रत्येक ब्लॉक में दो-दो एंबुलेंस उपलब्ध हैं, जो किसी भी दुर्घटना की सूचना मिलने पर 10 मिनट के भीतर दुर्घटनास्थल पर पहुंच जाती हैं। इसके साथ ही, सभी अस्पताल परिसरों में गुड सेमेरिटन के बारे में जानकारी देने वाले बोर्ड अनिवार्य रूप से लगाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
रोड कट( सांकेतिक)
विस्तार
सड़क सुरक्षा पखवाड़े के तहत शुक्रवार को विकास भवन सभागार में अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में सड़क सुरक्षा समिति के सदस्यों ने जीरो प्वाइंट से सहजनवां तक सभी कट प्वाइंट को पूर्ण रूप से बंद करने का प्रस्ताव रखा। इसके अलावा संत कबीरनगर से तमकुही रोड पर सभी ब्लैक स्पॉट्स पर जल्द से जल्द सुधारात्मक कार्रवाई करने का निर्णय लिया गया, ताकि इस सड़क को जीरो फैटलिटी घोषित किया जा सके।
विज्ञापन
उप चिकित्साधिकारी ने एंबुलेंस रिस्पॉन्स टाइम के बारे में जानकारी दी कि गोरखपुर में प्रत्येक ब्लॉक में दो-दो एंबुलेंस उपलब्ध हैं, जो किसी भी दुर्घटना की सूचना मिलने पर 10 मिनट के भीतर दुर्घटनास्थल पर पहुंच जाती हैं। इसके साथ ही, सभी अस्पताल परिसरों में गुड सेमेरिटन के बारे में जानकारी देने वाले बोर्ड अनिवार्य रूप से लगाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
गोरखपुर-सोनौली मार्ग पर चार ब्लैक स्पॉट्स की स्थिति की भी चर्चा की गई, जहां सुधारात्मक कार्यवाही की जा रही है।
91 वाहनों की जांच
सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के तहत बृहस्पतिवार को 91 वाहनों की जांच की गई, जिसमें 53 व्यावसायिक वाहनों पर रेट्रो रिफ्लेक्टिव टेप लगाए गए और एक वाहन का चालान किया गया। सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए बस, ट्रक, ऑटो और टैक्सी चालकों के साथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें 205 लोगों ने भाग लिया।
विज्ञापन
यह सड़क सुरक्षा पखवाड़ा 16 अक्टूबर तक जारी रहेगा, जिससे सड़क पर सुरक्षा के प्रति जागरूकता और सख्त कदम उठाने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किए जाएंगे। इस बैठक में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी, यातायात निरीक्षक, और स्कूल एसोसिएशन के सदस्यों समेत कई अधिकारियों ने भाग लिया।