{"_id":"67196bab7401af2d740b265e","slug":"gorakhpur-news-alert-during-the-festival-police-picket-will-be-equipped-with-resources-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-725636-2024-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: त्योहार में अलर्ट, संसाधनों से लैस रहेगी पुलिस पिकेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: त्योहार में अलर्ट, संसाधनों से लैस रहेगी पुलिस पिकेट
विज्ञापन
गोरखपुर। जिले में विभिन्न थाना क्षेत्रों में लगने वाली पुलिस पिकेट को संसाधनों से लैस किया जाएगा। पुलिस पिकेट के पास वायरलेस सेट के साथ ही असलहे भी रहेंगे। किसी भी आपात स्थिति में पुलिस पिकेट पर मौजूद पुलिसकर्मी कमजोर न पड़े, इसकी पूरी तैयारी की गई है। एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने सभी एसपी, सीओ और थानेदारों की बैठक में पुलिस पिकेट को पहले से ज्यादा मजबूत बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि त्योहारी सीजन में पुलिस की जिम्मेदारी बढ़ जाती है। इसलिए 24 घंटे अलर्ट मोड में रहकर कार्रवाई करें।
जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में करीब 70 पुलिस पिकेट लगाई जाती है। इसमें हर थाना क्षेत्र में दो से तीन पिकेट नियमित लग रही है। पूर्व में इन पिकेट पर तैनात पुलिसकर्मियों के पास वायरलेस सेट सहित अन्य संसाधन नहीं थे। ऐसे में इनकी सुविधा को बढ़ाते हुए एसएसपी ने हर पिकेट पर तैनात पुलिसकर्मी को रिफ्लेक्टर जैकेट पहनने, बैरियर लगाने, वायरलेस सेट और असलहा के साथ मौजूद रहने के निर्देश दिए हैं। ताकि किसी भी आपात स्थिति से पुलिस टीम निपट सके।
इसके अलावा हर थाना क्षेत्र में चार से पांच पेट्रोलिंग पार्टियों की तैनाती की जाएगी। पेट्रोलिंग टीम में मौजूद पुलिसकर्मी रात में गश्त करके संदिग्धों पर नजर रखेंगे। पूरे क्षेत्र की निगरानी करते हुए अधिकारियों को रिपोर्ट करेंगे।
विज्ञापन
-- --
26 अक्तूबर से तैनात हो जाएगी पुलिस
दिवाली से लेकर छठ पूजा तक पुलिस अलर्ट मोड में रहेगी। बाजारों में भीड़ को देखते हुए पुलिस की गस्त बढ़ाई जाएगी। इसलिए भीड़ वाले स्थानों पर 26 अक्तूबर से पुलिसकर्मियों की तैनाती कर दी जाएगी। कुछ पुलिसकर्मियों को सादे कपड़ों में भी तैनात किया जाएगा। बाजार में आने जाने वाले संदिग्धों, महिलाओं के साथ होने वाली छेड़छाड़ की घटनाओं सहित अन्य गतिविधियों की रोकथाम के लिए सुरक्षा का दायरा पहले से बढ़ाया जा रहा है।
-- --
पिकेट पर तैनात पुलिसकर्मी असलहों और वायरलेस सेट के साथ तैनात रहेंगे। चार से पांच पेट्रोलिंग पार्टियां नियमित गस्त करते हुए निगरानी करेंगी। इस संबंध में आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं। किसी तरह की लापरवाही पर कार्रवाई की जाएगी।
- डॉ. गौरव ग्रोवर, एसएसपी