{"_id":"68e97023a4533437f20d9201","slug":"gorakhpur-news-alert-after-blasts-in-kanpur-and-ayodhya-tight-security-in-gorakhpur-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-1097951-2025-10-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: कानपुर और अयोध्या में धमाके के बाद अलर्ट, गोरखपुर में कड़ी सुरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: कानपुर और अयोध्या में धमाके के बाद अलर्ट, गोरखपुर में कड़ी सुरक्षा
Sat, 11 Oct 2025 02:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Oct 2025 02:14 AM IST
सार
एसएसपी के निर्देश पर पुलिस टीमों ने होटल, लॉज और धर्मशालाओं में ठहरे यात्रियों की जानकारी जुटाना शुरू कर दी है। बस अड्डों और रेलवे स्टेशन पर आने-जाने वाले यात्रियों की तलाशी ली जा रही है। संदिग्ध वाहनों और छोड़े गए सामानों की डॉग स्क्वॉड और बम निरोधक दस्ते द्वारा जांच की जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक
विस्तार
कानपुर के मूलगंज इलाके और अयोध्या में हुए धमाके के बाद अब पूरा पूर्वी उत्तर प्रदेश सुरक्षा के घेरे में आ गया है। गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, बस्ती और महाराजगंज जिलों में पुलिस और खुफिया एजेंसियां सतर्क मोड पर हैं। प्रमुख बाजारों, रेलवे स्टेशन, बस अड्डों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
कानपुर की घटना के बाद एडीजी जोन जोन मुथा अशोक जैन ने सभी थाना प्रभारियों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं। शहर के गोलघर, रेलवे स्टेशन, रेती रोड, आर्यनगर, रामगढ़ताल और बस स्टेशन जैसे संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। रात में गश्त बढ़ा दी गई है और हर थाना क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
एसएसपी के निर्देश पर पुलिस टीमों ने होटल, लॉज और धर्मशालाओं में ठहरे यात्रियों की जानकारी जुटाना शुरू कर दी है। बस अड्डों और रेलवे स्टेशन पर आने-जाने वाले यात्रियों की तलाशी ली जा रही है। संदिग्ध वाहनों और छोड़े गए सामानों की डॉग स्क्वॉड और बम निरोधक दस्ते द्वारा जांच की जा रही है।
विज्ञापन
खुफिया एजेंसियां सक्रिय, नागरिकों से अपील
पुलिस सूत्रों के अनुसार, कानपुर और अयोध्या की घटना के बाद एटीएस, आईबी और लोकल इंटेलिजेंस यूनिट (एलआईयू) की टीमें भी सक्रिय हो गई हैं। एजेंसियां गोरखपुर और आसपास के जिलों में किसी संदिग्ध गतिविधि पर निगरानी रखे हुए हैं। इसके साथ ही सीएम रूट पर ठेला खमोचा लगाने वाले व फुटपाथ पर सोने वालों की भी जांच की जा रही है कि वह कब से शहर में रह रहा है और क्या करता है।
पूर्वांचल में सख्त निगरानी
एडीजी मुथा अशोक जैन का कहना है कि कानपुर जैसी घटना दोबारा न हो, इसके लिए जोन के सभी कप्तानों को थाना क्षेत्र में गश्त और चौकसी बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही बम निरोधक दस्ता लगातार पेट्रोलिंग कर रहा है, जबकि बाजारों में सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की निगरानी की जा रही है।
प्रशासन ने कहा कि सुरक्षा के सभी उपाय पूरी तरह सक्रिय हैं, जनता से सहयोग की अपेक्षा है। किसी भी तरह की अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
एजेंसियों ने बारूद का बताया धमाका
कानपुर के बिसारतखाना में हुए धमाके के बाद एनआईए, एटीएस और लोकल मिलिट्री इंटेलीजेंस ने घटनास्थल ओर संवेदनशील क्षेत्र की जांच की। टीम ने अपनी प्राथमिक जांच में पटाखों या बारूद की वजह से विस्फोट होना बताया है। जानकारी के बाद शहर पुलिस ने भी संदिग्ध वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी है।