{"_id":"662c4e8cf9e9e64e1c0f4324","slug":"gorakhpur-news-ajit-shahi-is-giving-attendance-on-time-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-539424-2024-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: अजीत शाही समय पर दे रहा हाजिरी, सुधीर के घर ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: अजीत शाही समय पर दे रहा हाजिरी, सुधीर के घर ताला
विज्ञापन
गोरखपुर। लोकसभा चुनाव में खलल डालने वाले बदमाशों और उपद्रवियों को चिह्नित कर पुलिस पाबंद और जिला बदर की कार्रवाई कर रही है। ऐसे में चुनाव के समय प्रदेश के 61 और जिले का टॉप 10 माफिया सुधीर सिंह और अजीत शाही की भी निगरानी संबंधित थानों से हो रही है। पुलिस इनकी पल-पल की गतिविधियों पर नजर रख रही है।
सूत्रों की मानें तो कैंट थाने का हिस्ट्रीशीटर अजीत शाही वर्तमान में लखनऊ रह रहा है। वह पुलिस के संपर्क में है और समय-समय पर थाने में हाजिरी भी लगा रहा है। वहीं शाहपुर का हिस्ट्रीशीटर सुधीर सिंह के छूटने के बाद उसके लोकेशन को लेकर पुलिस थोड़ा चिंतित जरूर है। बशारतपुर के एल्युमिनियम फैक्ट्री स्थित घर रिलीज होने के बाद शाहपुर पुलिस कई बार उसके दरवाजे पर जा चुकी है, जहां दरवाजे पर ताला लटका मिला है। ऐसा माना जा रहा है कि घर को रिलीज कराने के बाद वहां अपना ताला लगाकर सुधीर सिंह अपने परिवार के साथ दूसरे शहर में रह रहा है।
सुधीर ने बाहर आकर जब्त संपत्ति रिलीज कराई
माफिया सुधीर बाहर आने के बाद शाहपुर एल्युमिनियम फैक्ट्री स्थित प्रशासन द्वारा जब्त किया गए मकान को भी रिलीज करा लिया है। साथ ही गीडा थाने में सुधीर सिंह और उसके भाई के नाम से दो कार जब्त की गई थी। हाईकोर्ट के आदेश पर दोनों गाड़ियां भी छोड़ दी गई हैं। दो साल पहले सुधीर सिंह की गीडा और शाहपुर थाना अंतर्गत आने वाली संपत्ति प्रशासन ने जब्त की थी।
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव में कार्रवाई
जोन के 11 जिले में 711 लोगों को किया चिह्नित
गोरखपुर में 42 लोगों को किया गया चिह्नित
जिले में 24 बदमाश जिला बदर किए गए